Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जाट आरक्षण : रोहतक में उपद्रव जारी, सरकार ने बुलाई सेना

	जाट आरक्षण : रोहतक में उपद्रव जारी, सरकार ने बुलाई सेना
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक (हरियाणा) , 19 Feb 2016

Last updated on: Feb 19, 2016, 00:00 IST

हरियाणा में जाट आंदोलन के शुक्रवार शाम हिंसक होने के मद्देनजर प्रदेश के सर्वाधिक प्रभावित रोहतक सहित आठ जिलों में सेना बुलाई गई है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई.पी.सिंघल ने मीडिया से यहां कहा कि रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, जिंद, कैथल, भिवानी व हिसार जिलों में सेना बुलाई गई है।डीजीपी ने संवाददाताओं से कहा, "सरकार ने आठ जिलों में सेना बुलाई है। सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया है। मुख्य सचिव ने सेना प्रमुख से बातचीत की है। 

मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री (मनोहर पर्रिकर) से बात की है। हालात पर नियंत्रण के लिए सेना को तैनात करने का काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।"उन्होंने कहा कि जाट समुदाय की एक नेतृत्व विहीन भीड़ रोहतक की तरफ बढ़ रही है और हिंसा का सहारा ले रही है।उन्होंने कहा कि रोहतक में प्रदर्शनकारियों में से किसी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों पर गोलीबारी की।डीजीपी ने कहा, "भीड़ से एक आदमी ने एक देसी कट्टे से बीएसएफ कर्मियों पर गोलीबारी की। 

बीएसएफ ने आत्म रक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। भीड़ घायल बीएसएफ के जवान को अस्पताल में भर्ती करने के लिए नहीं ले जाने दे रही।"उन्होंने कहा कि भीड़ ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार के पास हरियाणा पुलिस के एक उपाधीक्षक पर हमला किया। डीजीपी ने कहा कि अधिकारी व अन्य पुलिसकर्मियों को एक नजदीकी एग्रो-मॉल में बंदी बना लिया गया है और उन्हें छुड़ाने के लिए और सुरक्षाबलों को भेजा गया है।सिंघल ने कहा, "एक नेतृत्व विहीन भीड़ रोहतक शहर में घूम रही है। 

वे सर्किट हाउस के निकट पहुंचे और डीआईजी के वाहन, दो पुलिस जिप्सी को नष्ट कर दिया और पुलिस के टवेरा वाहन में आग लगा दी।"भीड़ ने वित्त मंत्री (अभिमन्यु) के घर को आग लगा दी और संपत्ति को नष्ट कर दिया।डीजीपी ने कहा, "जानकारी के मुताबिक, भीड़ पुलिस लाइन की तरफ बढ़ रही है और हम उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बलों की तीन टुक़ियों को पहले ही तैनात किया गया है और जल्द ही हरियाणा में 20 और टुकड़ियों को तैनात किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कर्फ्यू लगाने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। डीजीपी ने प्रदर्शनकारियों से सड़कों व रेलमार्गो से अवरोध को हटाने की अपील की है।

 

Tags: CRIME NEWS HARYANA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD