Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

शैमराक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में छोटे बच्चों के लिए खेल मेले का आयोजन

कार्टून करैक्टर नन्हे मुन्हे बच्चों के साथ ट्रैक पर दौड़े

शैमराक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में छोटे बच्चों के लिए खेल मेले का आयोजन, कार्टून करैक्टर नन्हे मुन्हे बच्चों के साथ ट्रैक पर दौड़े
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 07 Feb 2016

Last updated on: Feb 07, 2016, 00:00 IST

शैमराक सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सेक्टर 69 में छोटे छोटे बच्चों के लिए खेल मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्राईसिटी के नन्हे मुन्हे बच्चों ने इस खेल मेले में भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मशहूर कार्टून करैक्टर मोटू पतलु भी टै्रक पर छात्रों के साथ खेलों में हिस्सा लेते हुए दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आए।

स्कूल के छोटे छोटे छात्रों द्वारा रोल दि कार्पेट, आर्मी रनर, फ्लैट रेस, बीन बैग रेस, नींबू रेस, उल्टी दौड़, टोपी दौड़, डड्डू दौड़ आदि कई खेल पेश किए, जिसका उनके अभिभावकों ने भरपूर आनंद उठाया। इसके अलावा छात्रों द्वारा बाधा दौड़, रिंग कुलैक्ट, फ्रंट दौड़, तीन टंगड़ी दौड़ आदि से माहौल को और मनोरंजक बना दिया। इसके साथ ही अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ खेलों में भाग लिया, जो यादगार पल बन गया।

स्कूल के डायरेक्टर एजुकेशन एसके शर्मा ने नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा पेश की गई खेल भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा की तरह खेल भी जीवन का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर वे जीवन में एक कामयाब हस्ती बनना चाहते हैं तो पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लें। अंत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इनाम वितरित किए गए। कैटेगिरी ए में चार्वी, मिष्टी, अरिहात कौर बाजवा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरही दूसरी कैटेगिरी में आरव अरोड़ा, प्रष्ठिा गुप्ता व किशांग ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। तीसरी कैटेगिरी में समर सूरी ने पहला, उदय ने दूसरा व निश्चय ने तीसरा स्थान हासिल किया।

 

Tags: Shemrock School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD