Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महाराजा रणजीत सिंह व शैमराक स्कूल के फौज में अधिकारी बनने वाले 21 विद्यार्थियों का सम्मान

राज्य में सरकारी-प्राइवेट शमूलियत से किए प्रयास द्वारा फौज में पंजाबी अधिकारियों की संख्या बढ़ी: डिप्टी कमिश्रर

Listen to this article

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 17 Jun 2018

Last updated on: Jun 17, 2018, 00:00 IST

महाराजा रणजीत सिंह अकैडमी व शैमराक सीनियर सैकेंडरी स्कूल द्वारा देश की सेवा के लिए नौजवानों को फौज में बेहतरीन अधिकारी तैयार करके फौज के लिए भेजे जा रहे है। वर्ष 2012 में शैमराक सीनियर सैकेंडरी स्कूल व महाराजा रणजीत सिंह अकैडमी द्वारा किए सांझे प्रयास द्वारा अब तक देश को 111 फौजी अधिकारी मिले है। इस वर्ष भी सरकारी प्राइवेट गठजोड द्वारा 17 विद्यार्थी आईएमए में सफल रहे है जबकि तीन विद्यार्थी नेवी अकैडमी एज़ीमेला में सब लैफटीनेंट व एक विद्यार्थी एयर फोर्स अकैडमी हैदराबाद में फलाइंग अधिकारी के रूप में चुना गया है, जोकि हमारे लिए गर्व की बात है। इन बातों का प्रगटावा शैमराक स्कूल के आडीटोरियम में डायरैक्टर एजुकेशन मेजर जर्नल राज महिता द्वारा कैंपस में रखे गए एक इनाम बांट समारोह दौरान किया गया। इस समारोह में मोहाली के डिप्टी कमिश्रर गुरप्रीत कौर सपरा ने मुख्य मेहमान के रूप में शिरक्त करते हुए समागम की अध्यक्षता की।इस मौके पर महाराजा रणजीत सिंह अकैडमी के डायरैक्टर मेजर जर्नल रिटा. बलजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि बेशक्क देश के हर राज्य में सैनिक स्कूल व प्राइवेट संस्थाएं बड़े स्तर पर एनडीए की तैयारी करवाई जाती है, पर अब तक किसी भी संस्था के अब तक इतने बड़े स्तर पर विद्यार्थी सफल नहीं हुए है जोकि एक राष्ट्रीय रिकार्ड है। मेजर जर्नल ग्रेवाल ने इस लासानी कामयाबी का सेहरा शैमराक सीनियर सैकेंडरी स्कूल व महाराजा रणजीत सिंह अकैडमी को देते हुए बताया कि पंजाबियों की दिनों दिन फौज में कम हो रही संख्या को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा अप्रैल 2011 में इस अकैडमी की शुरूआत की थी। अब तक इस प्रयास के साथ पंजाब के 111 नौजवान फौज में अधिकारी के रूप में देश की सेवा कर रहे है। 

इस मौके डिप्टी कमिश्रर गुरप्रीत कौर सपरा ने देश की सेवा के लिए सुरक्षा सैनाओं में भर्ती होने जा रहे विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी प्राइवेट शमूलियत का एक अलग प्रयास किया गया था जोकि पूरी तरह सफल रहा। इस सफलता से प्रभावित होकर अन्य भी कई इस तरह के इंस्टीच्यूट खोले जा रहे है। इस सफलता का सेहरा महाराजा रणजीत सिंह अकैडमी व शैमराक स्कूल को जाता है।शैमराक स्कूल के चेयरमैन ए एस बाजवा ने अब तक पास आऊट होने वाले 111 विद्यार्थियों सबंधी जानकारी देते हुए बताया कि इन विद्यार्थियों में से ज्यादातर विद्यार्थी छोटे गांवों व ग्रामीण क्षेत्रों से सबंधित है जोकि अपने क्षेत्रों में रहते हुए इस कामयाबी को सोच भी नहीं सकते थे। चेयरमैन बाजवा ने इस अवसर पर स्कूल के फाऊडर डायरैक्टर एयर कांमडर रिटा. एस के शर्मा की सेवाओं को याद करते हुए इस कामयाबी का सेहरा उनके सिर बांधते हुए उनका धन्यावाद किया।इस मौके पर परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थिरूों ने मीडिया से विचार सांझे करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वह इस परीक्षा में से सफल रहे है व वह जल्द से जल्द फौज में जाकर भारत माता की सेवा करना चाहते है। अंत में मुख्य मेहमान डिप्टी कमिश्रर गुरप्रीत कौर सपरा ने फौज के तीनों विंगों में देश की सेवा करने जा रहे 21 विद्यार्थियों को विशेष तौर पर सम्मानित किया। समागम के अंत में स्कूल के प्रिंसीपल प्रनीत सोहल ने आए सभी मेहमानों का धन्यावाद किया।

 

Tags: DC MOHALI , Shemrock School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD