Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

दिल्ली पुलिस का 'निजी सेना' की तरह इस्तेमाल कर रही भाजपा : अरविंद केजरीवाल

	दिल्ली पुलिस का
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Feb 2016

Last updated on: Feb 01, 2016, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल निजी सेना की तरह कर रही है। उन्होंने ऐसा दो दिन पहले यहां आन्दोलन कर रहे छात्रों के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो सामने आने के बाद कहा है। आम आदमी पार्टी के नेता ट्वीट किया, "दिल्ली पुलिस का भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निजी सेना की तरह अपने विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं छात्रों पर किए गए इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं।"इस वीडियो को आप की तरफ से जारी किया गया है, जिसमें वर्दी में दिख रहे पुलिसकर्मी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों पर लाठियां बरसाते और उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित करते नजर आ रहे हैं।

यहीं नहीं, इसमें दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारी भी छात्रों को घूंसा मारते, उन्हें जमीन पर गिराते और पीटते दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो की प्रामाणिकता को खारिज नहीं किया है।केजरीवाल ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) और हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों के आन्दोलन के बारे में कहा, "एफटीआईआई, रोहित मामला, हैदराबाद विश्वविद्यालय, आईआईटी और अब दिल्ली के छात्रों पर बर्बर हमला। ऐसा लगता है कि मोदी सरकार छात्रों के साथ युद्ध लड़ रही है।"दिल्ली पुलिस केजरीवाल सरकार को नहीं, बल्कि केंद्रीय गृहमंत्रालय और राज्यपाल नजीब जंग को रिपोर्ट करती है।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD