केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने आज नई दिल्ली में “न्यू एज फाइबर: नवोन्मेष, अनुसंधान और आगे की राह” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। इस संगोष्ठी का आयोजन वस्त्र मंत्रालय ने राष्ट्रीय जूट बोर्ड के माध्यम से किया था, जिसमें नीति निर्माताओं,...