Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ममता बनर्जी ने अपने फायदे के लिए सरकारी कर्मचारियों का कर रही हैं राजनीतिकरण : गिरिराज सिंह

Giriraj Singh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बेगूसराय , 03 Apr 2026

Last updated on: Apr 03, 2026, 16:43 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मालदा हिंसा मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों से सबक लेना चाहिए। वह अपने फायदे के लिए सरकारी कर्मचारियों का राजनीतिकरण कर रही हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि अपने 15 साल के कार्यकाल में ममता बनर्जी ने सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति की है और जनता के सामने किसी भी गंभीर मुद्दे पर चर्चा नहीं की।

उन्होंने कहा कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी गरीबी, बेरोजगारी, हिंसा और दुष्कर्म से जुड़े मामलों पर न तो बात करती हैं और न ही कभी भी जवाब देती हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में शिक्षकों की बहाली या कर्मचारियों की समस्याओं पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह बार-बार कहते हैं कि सातवां वेतन आयोग लागू किया जाए, लेकिन ममता बनर्जी ने आज तक बंगाल में सातवां वेतन आयोग लागू नहीं होने दिया।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के रहते वहां निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं। उनके अनुसार, ममता बनर्जी ने पूरे सरकारी कर्मचारियों को अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए इस्तेमाल किया है, जिसके कारण लोगों का भरोसा सरकार से उठ गया है। उनका कहना है कि जनता अब ऐसे नेताओं के चक्कर में नहीं आएगी और वह अपने अधिकारों और देश की सुरक्षा के लिए सजग है।

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि आज भी जिन्ना ओवैसी के रूप में भारत में हैं। उनके अनुसार, ओवैसी चाहते हैं कि भारत में गजवा-ए-हिंद हो। गिरिराज सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने बंटवारे के समय कुछ गलतियां कीं, लेकिन अगर उस समय सारे मुसलमान पाकिस्तान चले जाते, तो आज ओवैसी जैसा कोई नेता पैदा नहीं होता। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश का युवा जाग चुका है और अब कोई भी औरंगजेब पैदा करना चाहेगा, तो उसके सामने शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप जैसे वीर पुरुष साफ नजर आएंगे।

 

Tags: Giriraj Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD