Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु जबलपुर में आयोजित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : राजनाथ सिंह ने शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में लगभग 1,000 सैनिकों के साथ योगाभ्यास किया सी. पी. राधाकृष्णन ने नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया कोलकाता में नरेन्‍द्र मोदी ने 3 स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में किया शामिल नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया नितिन नवीन ने पंजाब में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया राजकोट बनेगा भारत का पहला '15-मिनट योग शहर', मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने योग दिवस पर की घोषणा झारखंड में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, संजय सेठ ने रांची में किया योग 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट कोई मजाक नहीं', किरेन रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर हमला योग भारत की विरासत, प्रकृति के साथ रहकर जीवन को संतुलित बनाएं : योगी आदित्यनाथ चमका सूर्यवंशी का 'वैभव', 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास 22 जून का पंचांग : अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व में जाने से बचें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में विशेष कार्यक्रम, झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योगाभ्यास त्रिपुंड, चंद्रमा और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल, भांग से शृंगार और रमाई गई भस्म आंध्र प्रदेश में हर गांव में खुलेंगे योग केंद्र, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, योग को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार : अमित शाह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में ओम बिरला से लेकर एस. जयशंकर तक ने किया योग 12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा 'जादू' : अश्विनी वैष्णव "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है : डॉ. वीरेंद्र कुमार

 

मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रु. व अधिकतम 40 रु. हो: साबिर हुसैन

 साबिर हुसैन
साबिर हुसैन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jul 2016

Last updated on: Jul 03, 2016, 00:00 IST

दिल्ली मेट्रो ने किराया बढ़ाने के संबंध में लोगों से सुझाव मांगे हैं जिसमें उनकी ओर से न्यूनतम किराया 15 रु. व अधिकतम 70 रु. रखा जाना है जिस पर नई पीढ़ी-नई सोच संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन ने संस्था की ओर से पत्र लिखकर किराये से संबंधी जानकारी देते हुए मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रु. व अधिकतम 40 रु. करने का सुझाव दिया है।उन्होंने ने अपने पत्र में लिखा है कि आपने जनता से मेट्रो का किराया बढ़ाने के संबंध में सुझाव मांगे हैं। आपकी ओर से लागू होने वाला न्यूनतम किराया 15 रु. व अधिकतम 70 रु. रखा जाना है। मौजूदा समय में मेट्रो का न्यूनतम किराया 8 रु. व अधिकतम 30 रु. है जो समय के अनुसार बहुत कम माना जा सकता है परंतु कई स्थानों पर यह अभी अधिक है।उन्होंने आगे लिखा संस्था चाहती है कि मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रु. व अधिकतम 40 रु. हो। 

इससे मेट्रो की यात्रा करने वालों पर अधिक बोझ नहीं पड़ेगा और मेट्रो के यात्री संख्या में भी अधिक गिरावट नहीं आएगी। यदि मेट्रो की ओर से न्यूनतम किराया 15 रु. किया जाता है तो इससे छोटी यात्रा करने वालों की संख्या घट जाएगी। मान लीजिए किसी को कश्मीरी गेट से चांदनी चैक या शास्त्री पार्क से सीलमपुर या कश्मीरी गेट से तीस हजारी आदि जाना है तो व मेट्रो का प्रयोग नहीं करेंगे क्योंकि जितनी देर में वह मेट्रो स्टेशन जाएगा उतनी देर में वह उससे कम पैसे में बस या अन्य सवारी से कम समय पर पहुंच जाएगा। इसी प्रकार से कई अन्य रूट हैं जिन पर किराया बढ़ने का पूरा असर देखा जा सकेगा।उन्होंने पत्र के अंत में लिखा कि संस्था चाहती है कि मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रु. व अधिकतम 40 रु. हो। इससे यात्री पर तो अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और मेट्रो की कमाई में भी कोई कमी नहीं आएगी।

 

Tags: MIX INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD