Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

एसबीआई ने भेंट की दिव्यांगों के लिए स्कूली बस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उदयपुर , 05 Feb 2021

Last updated on: Feb 05, 2021, 00:00 IST

भारतीय स्टेट बैंक ने नारायण सेवा संस्थान को दिव्यांगों के लिए स्कूली बस भेंट की है। एसबीआई ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के गरीब बच्चों और दिव्यांगों की सेवार्थ में 32 सीटर बस भेंट की।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक(दक्षिण) शिवओम दीक्षित ने कहा कि “ उदयपुर में शुक्रवार को बैंक के सामाजिक उत्तरदायित्व प्रकल्प के तहत नारायण चिल्ड्रन एकेडमी को गरीब बच्चों के लिए 32 सीटर बस भेंट की। संस्थान द्वारा दिव्यांगों, निर्धनों , मूक बधिर, प्रज्ञा चक्षु व निःशक्त बालकों की शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए इन कार्यों में बैंक की सहभागिता निरन्तर रखने का आश्वासन दिया है।”इस अवसर पर  नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने संस्थान की 35 वर्षीय सेवा यात्रा का ज़िक्र करते हुए कहा कि हम एसबीआई द्वारा दिव्यांगों, मूक बधिर, प्रज्ञा चक्षु व निःशक्त बालकों के लिए दी गई भेंट का स्वागत करते है। आगे बताते हुए  कोरोनाकाल में, संस्थान ने राशन किट, मास्क, अंग शिविर और सामूहिक विवाह जैसे कार्यों को जरूरतमंदों तक पहुंचाया है।समूह प्रभारी पलक अग्रवाल ने लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार और गरीबों को निःशुल्क राशन पहुंचाने की जानकारी दी। बता दें कि हाल ही में नारायण सेवा संस्थान ने राम मंदिर बनवाने के लिए 11 लाख रुपये का दान भी दिया है। अतिथियों ने झारखंड, मध्यप्रदेश, बिहार आदि राज्यों से आये दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व व्हीलचेयर भी प्रदान की।

 

Tags: Mix India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD