Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

ए बी सी डी चैंपियनशिप से लेकर ए बी सी डी-2 की जर्नी बहुत ही अमेजिंग रही : मोहन पांडे

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 17 Mar 2020

Last updated on: Mar 17, 2020, 00:00 IST

मोहन पांडे का जन्म मुंबई के अंधेरी में हुआ, और यही से उन्होंने अपनी पढ़ाई शुरू की। इसके बाद मोहन 2007 में वसई में शिफ्ट हो गए जहां उन्होंने डांस करना शुरू किया। वसई में फिक्टीशियस क्रू नामक ग्रुप के मोहन बहुत बड़े फैन थे और हमेशा से इसका हिस्सा बनना चाहते थे। और फिर 2013 में फिक्टीशियस क्रू ने एक डांस प्रतियोगिता 'ए बी सी डी डांस चैंपियनशिप' का आयोजन किया, जिसे ए बी सी डी के स्टारकास्ट जज करने वाले थे। मोहन को उनके सामने परफार्म करने का मौका मिला। भले ही मैं जीत नहीं पाया लेकिन उनके मेंटर सुरेश सर ने मेरे टैलेंट को देखा और वह चाहते थे कि मैं फिक्टीशियस क्रू का हिस्सा बनूं। इसके बाद मैंने फिक्टीशियस क्रू के साथ काम करना शुरू किया और साथ ही कई अवॉर्ड शोज भी किए जिसके बाद रेमो सर ने मुझे पहचाना और ए बी सी डी 2 का हिस्सा बनने के लिए मुझे सेलेक्ट किया। ए बी सी डी चैंपियनशिप से लेकर एबीसीडी 2 की जर्नी बहुत ही अमेजिंग रही। 

ए बी सी डी 2   डांसर मोहन पांडे से बातचीत:

1. आप किसे अपना रोल मॉडल मानते हैं?

जब डांस की बात आती है तो मेरे मॉडल और मेरे इंस्पिरेशन केवल और केवल माइकल जैक्सन है। उन्हीं की वजह से मुझे डांस से प्यार हो गया। वह मिलियन डांसर्स के लिए प्रेरणा हैं लेकिन मेरे लिए वह भगवान हैं।साईं बाबा और गणपति बप्पा के साथ  मेरे पर्स में उनकी भी एक फोटो है, जिससे ये पता चलता है कि वो मेरे इंस्पिरेशन है।

2. कब आपने डांस को सीरयसली लेना शुरू किया? 

मैंने डांस शुरू किया जब मैं एक बच्चा था। स्कूल कम्पीटीशन्स हो या एनुअल डे, डांस में मुझे बहुत खुशी मिलती थी और उस समय, मैं डांस और सीखना चाहता था। फिर 7वी से, मैंने इसे गंभीरता से लेना शुरू कर दिया और डांस अपने दोस्त संदीप प्रजापति के साथ यूट्यूब के जरिए सीखना शुरू किया और संदीप ने सीखने में मेरी बहुत मदद की। 

3. आपको डांस करने की इंस्पिरेशन  कहां से मिली?

जो चीज मुझे डांस के लिए इंस्पायर करती है, वह यह है कि जब लोग इसे देखते है तो मुस्कुरा देते है, और जब आप परफार्म करते हैं, तो आपको ऑडियंस से सराहना और प्यार मिलता है। अगर डांस चारों ओर खुशियाँ फैला सकता है, तो मुझे लगता है कि यह दुनिया की सबसे जरूरी और अच्छी चीज है, क्योंकि हर जगह बहुत ज्यादा नफरत और हिंसा हो रही है। 

4. आपका परिवार आपकी सफलता को किस तरह से देखता है?

मेरा फैमिली शुरूआत से ही हमेशा मेरा सपोर्ट करती रही  है। हां, वे भी हर माता-पिता की तरह मेरे और मेरे फ्यूचर के लिए चिंतित हैं। इसलिए वो कहते हैं कि तुम जो चाहों वो कर सकते हो, लेकिन पहले पढ़ाई करो। मैंने इस साल अपने बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को पूरा किया और वे बहुत खुश हैं कि मैं डांस और पढ़ाई दोनों एक साथ करने में कामयाब रहा। मुझे यकीन है कि वे मुझ पर गर्व करते हैं। 

5. टूर के दौरान आपका सबसे मेमोरेबल एक्सपीरियंस कौन सा था?

मेरे पास अब तक का सबसे यादगार एक्सपीरियंस तब का है, जब हम (किंग्स यूनाइटेड) ने सैन डियागो कैलिफोर्निया में आयोजित वर्ल्ड हिपहॉप डांस चैम्पियनशिप २०१५  में इंडिया के लिए ब्रांज मेडल जीता था। यह अबतक की मेरे साथ हुई सबसे अच्छी चीज है, और एबीसीडी 2 भी है जो एक बड़े प्लेटफार्म पर मेरी टैलेंट को प्रदर्शित करती है। और सारा क्रेडिट हमारे मेंटर और कोरियोग्राफर सुरेश सर को जाता है जिसकी वजह से ये दोनों चीजें हमारे साथ हुई है।

6. आपकी सबसे चैलेंजिंग डांस रूटीन कौन सी थी?

अब तक की सबसे चैलेंजिंग डांस रूटीन हमारी वर्ल्ड हिप हॉप डांस चैम्पियनशिप की थी। यह हमारे लिए मेंटली और फिजिकली तौर पर बहुत ही चैलेंजिंग थी, क्योंकि हमारे परफार्मेंस में बहुत सी चीजें थीं। लेकिन हमारे कोरियोग्राफर सुरेश सर ने यह सुनिश्चित किया कि हम इसे बहुत ही सही और अच्छे से करें। सुरेश सर सभी लड़कों का ख्याल रखते थे क्योंकि वह जानते थे कि यह करना हमारे लिए कितना कठिन था। तो सारा क्रेडिट उनको जाता है मोहन ने अपनी टीम किंग्स यूनाइटेड के साथ डांस चैंपियंस 2017 में भी पार्टिसिपेट  किया था। 2019 में मैंने अपनी टीम किंग्स यूनाइटेड के साथ दुनिया का सबसे बड़ा डांस कॉम्पटीशन 'वर्ल्ड ऑफ डांस' जीता था।

 

Tags: Mix India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD