Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नारायण सेवा संस्थान की ओर से 35 वें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उदयपुर , 24 Dec 2020

Last updated on: Dec 24, 2020, 00:00 IST

दिव्यांग लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में जुटे गैर लाभकारी संगठन नारायण सेवा संस्थान की ओर से 35 वें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उदयपुर, राजस्थान में होने वाले इस समारोह में सादगीपूर्ण और गरिमामय तरीके से दिव्यांग और वंचित वर्ग के लोगों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। कोविड -19 से संबंधित प्रोटोकॉल के कारण इस बार समारोह में केवल रिश्तेदारों और जोड़ों के शुभचिंतकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। नारायण सेवा संस्थान 35 वां सामूहिक विवाह समारोह 27 दिसंबर को उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है।संस्थान की ओर से चलाए जा रहे ‘दहेज को कहें ना!‘ अभियान को निरंतर गति देने की कोशिशों के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाते हैं। गौरतलब है कि नारायण सेवा संस्थान न सिर्फ दिव्यांगों की भलाई के काम में जुटा है, बल्कि संस्थान का निरंतर यह भी प्रयास रहा है कि दिव्यांग लोगों को समाज में सामान्य तौर पर स्वीकार किया जाए और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराए जाएं।नारायण सेवा संस्थान ने समाज के वंचित वर्ग के लोगों और दिव्यांगों के लिए निशुल्क सामूहिक विवाह समारोहों के आयोजन के माध्यम से समाज में दहेज के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास किया है। नवविवाहित जोड़ों के लिए एक नई शुरुआत के रूप में, एनएसएस सभी विवाहित जोड़ों को कन्यादान के रूप में घरेलू उपकरण और उपहार भेंट करेगा।

नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री प्रशांत अग्रवाल ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘किसी भी परंपरा या किसी भी संस्कृति में एक संस्था के रूप में विवाह एक बहुत खास अवसर होता है। इसी सिलसिले में हम पिछले 18 वर्षों से सामूहिक विवाह समारोहों का सफलतापूर्वक आयोजन कर रहे हैं। सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग और दिव्यांग लोगां को अपना जीवनसाथी तलाशने में और एक नई जिंदगी की शुरुआत करने में सहायता मिलती है। संस्थान में हम मानते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और समानता के साथ जीवन जीने का अधिकार है। सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन वंचितों के जीवन में रोशनी लाने और उनके जीवन में थोड़ी-सी खुशियां लाने का एक अनूठा तरीका है।‘‘श्री अग्रवाल ने आगे कहा, ‘‘नवविवाहित दंपती के लिए सामाजिक और आर्थिक पुनर्वास की पेशकश करते हुए लिए हम सामूहिक विवाह समारोहों के साथ-साथ उनके लिए निशुल्क सुधारात्मक सर्जरी, कौशल विकास की कक्षाएं, उनकी प्रतिभा को निखारने वाली गतिविधियों का भी आयोजन करते हैं।‘‘सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात और कई अन्य राज्यों के जोड़े नारायण सेवा संस्थान से सहयोग की अपेक्षा करते हैं।गौरतलब है कि कोविड-19 के दौरान नारायण सेवा संस्थान ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए राशन सामग्री का वितरण किया। साथ ही, पीपीई किट और कृत्रिम अंगों का वितरण भी किया और सीएम केयर फंड में भी धनराशि का योगदान किया।  

 

Tags: Mix India , Narayan Seva Sansthan , Udaipur , Rajasthan , Prashant Agarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD