Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

सरकार का मूलसंकल्प राज्य का सर्वागीण विकास : रामनाथ कोविंद

सरकार का मूलसंकल्प राज्य का सर्वागीण विकास : रामनाथ कोविंद
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 26 Jan 2016

Last updated on: Jan 26, 2016, 00:00 IST

बिहार में 67वां गणतंत्र दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। राज्य के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने ध्वाजारोहण किया और समारोह में शामिल हुए लोगों को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द और समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार का मूलसंकल्प राज्य का सर्वागीण विकास है।उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "राज्य में कानून का राज स्थापित है। संगठित अपराधियों पर अंकुश लगाया गया है तथा उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई हो रही है। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है तथा अवैध तरीके से कमाई गई संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है।"

राज्यपाल ने कहा कि राज्य की जनता को नियत समय सीमा के भीतर लोक शिकायत निवारण का अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से 'बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015' को पारित किया गया है। इसके तहत नागरिकों की शिकायतों का निवारण एक नियत समय सीमा के अंदर हो सकेगा। साथ ही कार्रवाई की सूचना भी लोगों को दी जाएगी।उन्होंने कहा, "बिहार देश में सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला राज्य बन गया है। सरकार ने कृषि के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम हो रहा है, जिसके तहत शिक्षकों की कमी होने पर शिक्षक नियुक्ति, विद्यालयों में नामांकन और अन्य सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।"गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा मंत्रिपरिषद के कई सदस्य एवं राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। 

इससे पहले कोविंद ने मैदान में परेड की सलामी ली। विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां भी निकाली गई।गांधी मैदान पहुंचने से पहले राज्यपाल ने कारगिल चौक पहुंचकर शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की।गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 7, सर्कुलर रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में भाग लिया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने आवास पर ध्वाजारोहण किया। बिहार के गणतंत्र दिवस के मौके पर गांधी मैदान में अभूतपूर्व सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD