मुख्यमंत्री राहत कोष में 31 लाख रुपये का अंशदान
Web Admin
5 दरिया न्यूज
शिमला , 04 Oct 2013
Last updated on: Oct 04, 2013, 00:00 IST
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आज यहां हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बिक्रम सिंह ने हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम, हमीरपुर तथा पूर्व सैनिक कल्याण समिति, बरमाणा की ओर से 31 लाख रुपये का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया।पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष सर्वश्री विजेंदू सिंह ठाकुर, योगेन्द्र अवस्थी, रमेश दत्त शर्मा, कैप्टन दिलबाग सिंह, अचल सिंह पटियाल, बालक राम तथा हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के सचिव श्री राकेश कोरला भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।