Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

2500 अतिरिक्त बस्तियों को मिलेगा 70 लीटर प्रति व्यक्ति पेयजल : लखनपाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर , 01 Oct 2013

Last updated on: Oct 01, 2013, 00:00 IST

राज्य में चालू वित वर्ष में 2500 अतिरिक्त बस्तियों को सत्तर लीटर प्रति व्यक्ति पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जबकि पानी की कमी वाले क्षेत्रों में 2000 हैंडपंप स्थापित किए जाएंगे ताकि लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सके। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत्त लखनपाल ने मंगलवार को मैहरे में अपने निवास स्थान पर लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत दी।उन्होंने कहा कि बड़सर क्षेत्र के लिए चौबीस घंटें पानी उपलब्ध करवाने के लिए महत्वाकांक्षी पेयजल योजना तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं जबकि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में गत आठ माह के कार्यकाल में 250 के करीब हैंडपंप भी स्थापित किए जा चुके हैं इससे लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिल रही है।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना भी तैयार की गई इस के लिए सभी गांवों एवं पंचायतों का एक समान विकास करवाया जाएगा तथा बड़सर विधानसभा क्षेत्र की पिछड़ी पंचायतों में सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है ताकि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो।इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बेरोजगारों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में वर्तमान सरकार ने कौशल विकास भत्ता सहित विभिन्न निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं इन कार्यक्रमों का युवाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए औषधीय पौधों एवं जड़ी बूटियों की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है इस के लिए मेडिसन प्लांट प्रोजेक्ट के तहत बिझड़ी विकास खंड का चयन भी किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान औषधीय पौधों के उत्पादन से अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें।मुख्य संसदीय सचिव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभाविंत हो सकें।

 

Tags: inder dutt lakhanpal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD