Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

विद्यार्थी सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में लगाएं ऊर्जा - इन्द्रदत्त लखनपाल

साईंस ब्लाक पर 2.50 करोड़ रूपये खर्च, शीघ्र होगा लोकार्पण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (सिद्धार्थ)

हमीरपुर , 17 Apr 2017

Last updated on: Apr 17, 2017, 00:00 IST

प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में  छात्र-छात्राओं को घर द्वार पर उच्च व गुणात्मक  शिक्षा उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों में 38 नए महाविद्यालय खोले गए हैं व 4 कॉलेजों का अधिग्रहण किया गया और इन कॉलेजों में विभिन्न श्रेणीयों के 1177 पद सृजित किए गए । इसके अलावा शिक्षण संस्थानों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिये अतिरिक्त बजट का प्रावधान भी किया गया है। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव ग्रामीण विकास इन्द्रदत्त लखनपाल ने आज राजकीय महाविद्यालय, बड़सर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक  एवं रचनात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा को लगाएं ताकि प्रदेश व समाज को विकास की नई बुलन्दियों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने इस बात पर प्रसन्ता जाहिर की कि इस कॉलेज में 1500 से भी अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के उज्जवल भविष्य के प्रति वचनबद्ध है तथा प्रदेश में पात्र बेरोजग़ार  युवाओं के लिये रोजग़ार भत्ता प्रदान करने की घोषणा की गई है जिससे यह योजना  प्रदेश के बेरोजग़ार युवाओं को साक्षात्कार के लिये आने-जाने तथा पठ्न-पाठ्न सामग्री के लिये सहायक सिद्ध होगी।  

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि 2 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से साईंस ब्लाक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसे शीघ्र ही इसे लोकार्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज कैंटीन के निर्माण पर भी 56 लाख रूपये की राशि व्यय की जा रही है जिस का कार्य प्रगत्ति पर है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त कॉलेज में अन्य विकासात्मक कार्यों के लिये एक करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।  उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिये एक आधुनिक जिम्म की स्थापना की जाएगी।  उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों को पर्याप्त मात्र में पेयजल उपलब्ध हो इसके लिये कॉलेज परिसर में एक हैण्ड पम्प भी स्थापित  किया जाएगा। सीपीएस ने कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया । समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इससे पहले कॉलेज प्रिंसिपल मीना सूद मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर प्रदेश कांगे्रस समिति के सदस्य राजेन्द्र जार, विद्या जार, जिला परिषद सदस्य अरविन्द कौर रानी,  प्रधान ग्राम पंचायत बड़सर सेवा दास, पीटीए प्रधान सतीश कुमार, अजीत दीवान, वीना देवी, भुपेन्द्र ठाकुर, पवन कुमार, रिंकु  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

 

Tags: INDER DUTT LAKHANPAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD