Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जीरकपुर में 600 एकड़ में सूचना टैक्रोलोजी हब स्थापित किया जाएगा-सुखबीर सिंह बादल

मजबूत सरकार के लिए नरेन्द्र मोदी को जीताने का निमंत्रण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

जीरकपुर , 27 Sep 2013

Last updated on: Sep 27, 2013, 00:00 IST

उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की है कि जीरकपुर में 600एकड़ में सूचना टैक्रोलोजी हब स्थापित किया जाएगा जहां सूचना तकनीक से संबंधित बड़े संस्थान अपने यूनिट स्थापित करेगें और इस टैक्रोलोजी हब के स्थापित होने से 1.5 लाख नवयुवकों को रोजगार के अवसर मिलेगें। आज यहां जीरकपुर में 52 करोड़ रूपये की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट और गांव शेखपुरा में 3 करोड़ रूपये की लागत से बने बिजली ग्रीड का उदघाटन करने के पश्चात एक विशाल एकत्र को संबोधन करते हुये उन्होने कहा कि मोहाली जिलों को नमूने के शहर  के रूप में विकसित किया जाएगा और जीरकपुर सहित सहित मोहाली में भी बड़ी इलैक्ट्रानिक और सूचना तकनीक से संबंधित ईकाईयां स्थापित की जाएगी उन्होने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई ओद्यौगिक नीति के लागू होने से देश भर के बड़े निवेशकों में पंजाब राज्य में निवेश करने के लिए बहुत उत्साह है और आने वाले वर्षो में पंजाब राज्य में 10 लाख करोड़ निवेश जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होने कहा कि तीन अक्तूबर को बगलौर में पंजाब द्वारा देश के बड़े पूंजी निवेशकों के साथ बैठकें की जाएगी और एक बड़ा रोड शो आयोजित किया जाएगा जिससे पंजाब में बड़े पूंजी निवेश की बड़ी आशाए है। उन्होने कहा कि अकाली भाजपा सरकार बनी तब से ही पंजाब को सर्वपक्षीय विकास,किसानों,व्यापारियो,उद्योग पतियों और आम वर्ग को बड़ी सुविधाएं प्रदान की गई है। जबकि कांग्रेस सरकार द्वारा पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया गया।उन्होने केन्द्र की कांग्रेस सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुये कहा कि यूपीए की यह मौजूदा कांग्रेस सरकार देश की अब तक की निकमी , भ्रष्ट और लोक विरोधी सरकार साबित हुई है जिसके कार्यकाल दौरान रूपये में गिरावट आई, राजनीतिक और आर्थिक संकट आए,जरूरी वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही है और रिकार्ड तोड़ घोटाले इस सरकार के कार्यकाल दौरान हुये है। उन्होने निमंत्रण दिया कि जिस प्रकार लोगों ने विकास को मुख्य रखते हुये अकाली भाजपा सरकार को पुन: सत्ता में लाया उसी प्रकार आगामी लोक सभा चुनावों दौरान देश के सर्व पक्षीय विकास और मजबूत सरकार बनाने के लिए श्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोक सभा की सभी सीटों पर अकाली और भाजपा उम्मीदवारों को जीताया जाए।

उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के जिस राज्य में दूसरी बार लगातार हारी है वहीं पुन कांग्रेस का सफाया हो गया।

बादल ने उत्तरप्रदेश,बिहार,पश्चिमी बंगाल,मध्यप्रदेश,गुजरात राज्यों का हवाला देते हुये कहा कि इन राज्यों में कभी देश की मुख्य पार्टी रही कांग्रेस को पैर जमाने मुश्किल हो रहे है और यही हाल पंजाब में है जहां कांग्रेस अगले 25 वर्ष सत्ता में आने का सपना नही ले सकेगी।उन्होने कहा कि पंजाब कांग्रेस के पास कोई भी मुददा नही और कांग्रेसी लीडर केवल पंजाब सरकार की निंदा करने के लिए ही भाषणबाजी करते है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा तो कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से भी बड़ा गप्पी है जो तथ्यों के विपरीत जाकर पंजाब की बेहतर वितीय स्थिति को बुरी बता रहा है। इसी प्रकार वह पंजाब राज्य में पंूजीनिवेश करने वाले उद्योगपतियों और व्यापारियों को डरा कर पंजाब का दुश्मन बना रहा है। स. बादल ने कहा कि अगले चार वर्षो में पंजाब के सभी गांवों में स्वच्छ पेयजल और सीवरेज सुविधाए उपलब्ध हो जाएगी और पंजाब को नमूने का राज्य बनाया जाएगा। नीला कार्ड धारकों की गिनती दुगनी कर दी जाएगी और यह कार्ड होल्डर अस्पतालों में तीस हजार रूपये तक का निशुल्क ईलाज करवा सकेगेे। उन्होने यह भी घोषणा की कि पंजाब में 5 एकड़ क्षेत्र के मालिक किसानों को टूयबवैल कुनैक्षन रबी के सीजन से पहले दे दिये जाएगें क्योकि इस वर्ष के अंत तक राजपुरा, तलवंडी साबो और गोईदवाल में स्थापित थर्मल प्लांटों के चालू होने से पंजाब बिजली उत्पादन के क्षेत्र में अतिरिक्त बिजली वाला राज्य बन जाएगा।इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव श्री एन के शर्मा और सीनियर अकाली नेता श्री दीप इंद्र सिंह ढिल्लो  ने भी संबोधन किया। श्री एन के शर्मा ने डेराबस्सी हल्के में विभिंन विकास प्रोजैक्टों के लिए उपमुख्यमंत्री द्वारा 374 करोड़ रूपये खर्चे जाने का स्वागत किया। इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त बीबी परमजीत कोैर लांडरां,चेयरमैन पंजाब राज्य महिला आयोग ,जिला अकाली दल के प्रधान स. उजागर सिंह बडाली, एम एल ए , शिरोमणि कमेटी सदस्य निरमैल सिंह जोलां भी उपस्थित थे।

 

Tags: sukhbir , sukhbir singh badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD