Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजीव गांधी अन्न योजना बनेगी गरीबों की मददगार : लखनपाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

हमीरपुर , 24 Sep 2013

Last updated on: Sep 24, 2013, 00:00 IST

मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत्त लखनपाल, एपीएमसी के चेयरमैन प्रेम कौशल, केसीसीबी के निदेशक अनिल वर्मा ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में राजीव गांधी अन्न योजना आरंभ करने का स्वागत करते हुए कहा कि राजीव गांधी योजना निर्धन एवं गरीबों के लिए ऐतिहासिक साबित होगी। यह योजना सुनिश्चित बनाएगी कि अब देश में कोई भी भूखा नहीं रहेगा।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का ऐसा पांचवा राज्य बन गया है जहां राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत राजीव गांधी अन्न योजना आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा भारत सरकार की एक ऐतिहासिक योजना है जो यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह द्वारा परिकल्पित है। उन्होंने कहा कि भोजन, रोजगार और आवास आम आदमी की आधारभूत आवश्यकताएं हैं और कांग्रेस सरकार ने इन तीनों आवश्यकताओं को पूरा कर क्रांतिकारी कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को सौ दिन का रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी अन्न योजना के अंतर्गत प्रदेश के 37 लाख लोगों को तीन किलोग्राम गेहूं दो रूपये प्रति किलो और दो किलोग्राम चावल तीन रूपये प्रति किलो प्रतिमाह की दर पर उपलब्ध रहेगा जबकि अंतोदय परिवारों को पूर्व की भांति 20 किलोग्राम गेहूं और 15 किलोग्राम चावल प्रतिमाह प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सात अप्रैल 2013 को प्रदेश भर में आयोजित ग्राम सभा की बैठकों में अंतोदय अन्न योजना के तहत चिह्न्ति सभी परिवारों को राजीव गांधी अन्न योजना के दायरे में लाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बीपीएल सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक और अन्नपूर्णा अन्न योजना में शामिल सभी परिवारों को इस योजना के दायरे में लाया जाएगा ताकि सभी सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आम आदमी को केंद्र बिदु मानकर कार्यक्रम एवं योजनाएं कार्यान्वित कर रही है ताकि समाज के सभी वर्गों का एक समान विकास सुनिश्चित किया जा सके।

 

Tags: inder dutt lakhanpal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD