Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी

Pushkar Singh Dhami, Chief Minister of Uttarakhand, BJP Uttarakhand, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

देहरादून , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 13:06 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित हुए। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 12 वर्षों में भारत ने जनकल्याण, सुशासन, आधारभूत संरचना, आर्थिक सशक्तीकरण, महिला उत्थान, युवा विकास, किसान कल्याण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

इन वर्षों में शासन की प्रत्येक नीति और योजना का केंद्र बिंदु समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि, मुद्रा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं।

उन्होंने कहा कि 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तीकरण, युवा उत्थान और गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उत्तराखंड में भी प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में ऑल वेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, मानसखंड मंदिर माला मिशन तथा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के अंतर्गत हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों ने देवभूमि को नई पहचान दिलाई है।

इन परियोजनाओं ने प्रदेश में कनेक्टिविटी, धार्मिक पर्यटन, तीर्थाटन, रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया है। कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार सिस्टम का एक अहम हिस्सा बन गया था।

मोदी सरकार ने इस भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रक्रिया अपनाई। डीबीटी से लाभार्थियों के खातों में जाने वाले फंड में किसी भी तरह की लीकेज की कोई गुंजाइश नहीं रहती। कांग्रेस की राजनीति तुष्टीकरण की थी और वह वोट-बैंक तक ही सीमित थी। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एक भरोसेमंद और स्थिर सरकार देने के लिए लगातार काम किया है।

2014 से पहले, वैश्विक मंच पर भारत की साख और भरोसे में कुछ हद तक कमी आई थी। देश के भीतर बैंकों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की हालत खराब थी और कुल मिलाकर शासन-व्यवस्था अस्त-व्यस्त थी। हालांकि, 2014 के बाद देश को प्रधानमंत्री मोदी के रूप में एक पारदर्शी नेतृत्व मिला। जसपाल राणा के निधन पर सीएम ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के सपूत, पद्मश्री से अलंकृत, भारतीय निशानेबाजी जगत के गौरव जसपाल राणा के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।

निशानेबाजी के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं युवा खिलाड़ियों को दी गई प्रेरणा ने भारत को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।  दूसरी ओर, बागेश्वर के दौरे पर आए जिला प्रभारी और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि इस कलयुग में नरेंद्र मोदी दूसरे भगवान के रूप में आए हैं। पीएम मोदी के नक्शेकदम पर चलते हुए, सीएम पुष्कर सिंह धामी वार्ड स्तर तक लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Chief Minister of Uttarakhand , BJP Uttarakhand , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD