Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार नायब सिंह सैनी ने हरविन्द्र कल्याण के साथ विस परिसर में किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास खरीफ़ फ़सलों के लिए रासायनिक खादों का सही वितरण करें ताकि किसानों के लिए खाद की कमी न रहे : श्याम सिंह राणा प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड - महीपाल ढांडा हरियाणा की इंटरनेशनल योगा डे समारोह में रिकॉर्ड हिस्सेदारी का लक्ष्य आधुनिक तकनीक की 52 स्टेटिकल कृषि लैब खोलने की स्वीकृति - नायब सिंह सैनी भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर केएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान : राव नरबीर सिंह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का लिखा गया नया अध्याय - डॉ. अरविंद शर्मा

 

गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट; केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. मनसुख मांडविया एवं श्री अर्जुन राम मेघवाल से मिले

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, CP Radhakrishnan, Gajendra Singh Shekhawat, Dr Mansukh Mandaviya, Arjun Ram Meghwal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 12:16 IST

पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति तथा विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कर शासन, संस्कृति, खेल तथा विधिक अवसंरचना से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री कटारिया ने भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पंजाब एवं चंडीगढ़ से संबंधित विभिन्न विकासात्मक पहलों और प्रशासनिक प्राथमिकताओं की जानकारी दी तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

इसके पश्चात श्री कटारिया ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट कर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की म्यूजियम ग्रांट योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ के गवर्नमेंट म्यूजियम एवं आर्ट गैलरी के उन्नयन हेतु सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने विश्वविख्यात वास्तुकार ली कार्बुजिए द्वारा डिज़ाइन की गई इस प्रतिष्ठित ग्रेड-1 विरासत संस्था के संरक्षण एवं आधुनिकीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। 

प्रस्तावित परियोजना का उद्देश्य संग्रहालय की अमूल्य धरोहरों के संरक्षण को सुदृढ़ करना, इसकी वास्तुकला विरासत को संरक्षित रखना तथा आधुनिक संग्रहालय मानकों के अनुरूप आगंतुक सुविधाओं को बेहतर बनाना है। एक अन्य बैठक में श्री कटारिया ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात की तथा चंडीगढ़ में एशियन रिले चैंपियनशिप-2027, 21वीं एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप-2027 तथा नवंबर 2026 में प्रस्तावित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय चंडीगढ़ मैराथन जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की। 

उन्होंने सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय बहुउद्देशीय इंडोर स्पोर्ट्स हॉल की स्थापना के लिए भी सहयोग का अनुरोध किया। केंद्रीय खेल मंत्री ने चंडीगढ़ में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। 

श्री कटारिया ने पंजाब में खेल अवसंरचना को और मजबूत करने के लिए भी सहयोग का आग्रह किया। बाद में श्री कटारिया ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से भेंट की तथा विधिक समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों, विशेष रूप से उदयपुर बार एसोसिएशन द्वारा उठाई गई मांगों पर चर्चा की। 

बैठक में विधिक एवं न्यायिक अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा अधिवक्ताओं की चिंताओं के समाधान हेतु उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। ये बैठकें पंजाब एवं चंडीगढ़ में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, खेलों के प्रोत्साहन तथा सार्वजनिक संस्थानों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार से व्यापक सहयोग प्राप्त करने हेतु श्री कटारिया के सतत प्रयासों को दर्शाती हैं।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , CP Radhakrishnan , Gajendra Singh Shekhawat , Dr Mansukh Mandaviya , Arjun Ram Meghwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD