Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पठानकोट हमला : एनआईए ने किया एसपी के 'अपहरण' का नाट्य रुपांतरण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 06 Jan 2016

Last updated on: Jan 06, 2016, 00:00 IST

पठानकोट के आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) सलविंदर सिंह से फिर पूछताछ की। एनआईए उन्हें अपने साथ वहां ले गई जहां कहा जा रहा है कि पठानकोट में हमला करने से पहले संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकियों ने उनका अपहरण किया था। एनआईए ने 'अपहरण' की कड़ियों को जोड़ते हुए इसका नाट्य रूपांतरण किया। एनआईए ने वायुसेना अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले की जांच के लिए कई टीमें बनाई हैं। एनआईए, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की खामियों के साथ पूरे आतंकवादी हमले की जांच कर रही है। सेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल के.जे. सिंह ने बुधवार को कहा कि यह कहना सही नहीं है कि आपरेशन में सेना की भूमिका सीमित थी। पठानकोट वायुसेना अड्डे पर खोज और तलाशी अभियान बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। वायुसेना ने कहा कि अड्डे के कोने-कोने की जांच की जा रही है। 

सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार को पठानकोट वायुसेना अड्डे के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। एनआईए पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमला करने वाले आतंकवादियों द्वारा कथित रूप से अपहृत पंजाब पुलिस अधीक्षक सलविंदर सिंह को कोलिया गांव ले गई जहां कहा जा रहा है कि सिह का उनके दोस्त राजेश वर्मा और रसोइये मदन गोपाल के साथ अपहरण किया गया था। जांच एजेंसी उन्हें वहां भी ले गई जहां उन्हें आतंकियों द्वारा कथित रूप से फेंका गया था। एनआईए ने सिंह द्वारा दी गई अपहरण की जानकारी का नाट्य रूपांतरण किया।एनआईए ने सिंह से बुधवार को भी पूछताछ की। उनसे मंगलवार शाम को भी पूछताछ की गई थी। एनआईए के अधिकारियों की एक टीम ने गुरुदासपुर में उनके आवास पर उनसे लंबी पूछताछ की थी। एनआईए ने राजेश शर्मा और मदन गोपाल से भी पूछताछ की है।

सिंह का पिछले सप्ताह की पठानकोट तबादला हुआ था। उन्होंने दावा किया था कि हथियारों से लैस चार-पांच आतंकवादियों ने उनका, वर्मा और उनके बावर्ची मदन का 31 दिसम्बर को पठानकोट से 25 किलोमीटर दूर कोलिया गांव के पास अपहरण कर लिया था। इस पूरी घटना से शक के घेरे में आए सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, "मेरी जानकारी 100 प्रतिशत सही थी। इसमें कोई शक नहीं है। मैंने तुरंत बाद ही वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। मुझे नहीं पता कि इतनी देरी क्यों हुई?"जांच एजेंसियां को हालांकि सिंह के दावे पर संदेह है और इसकी वजह उनके साथ अगवा हुए दो अन्य के बयान में एकरूपता का नहीं होना है।एनआईए यह पता लगा रही है कि सिह कठुआ से रात 9.30 बजे निकले और उनका अपहरण अगर रात 12.30 पह हुआ तो बीच के तीन घंटे वह कहां थे। 

सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार को पठानकोट वायुसेना अड्डे के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। इस युवक के कंधे पर बैग था और वह अवरोधक को कूदकर लांघने की कोशिश कर रहा था।सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों ने अपने हथियार युवक पर तान दिए और उससे जमीन पर लेटने को कहा। उसका बैग एक तरफ रख दिया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और पंजाब पुलिस के कमांडो को तुरंत घटनास्थल पर बुलाया गया।दाढ़ी वाले इस आदमी ने काली जैकेट पहन रखी थी। शुरू में उसने अवरोधक को पार नहीं करने के सुरक्षाकर्मियों के आदेश की अनदेखी की।चंडीगढ़ से खबर है कि सेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.सिंह ने चंडीमंदिर स्थित कमान मुख्यालय में बुधवार को कहा कि पठानकोट के वायुसेना अड्डे पर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में सेना की भूमिका सीमित नहीं थी।

उन्होंने कहा, "यह सही नहीं है कि सेना की भूमिका सीमित थी। पहला मुकाबला डीएससी और गरुड़ का हुआ। डीएसी बहुत बहादुरी से लड़े। इनमें से एक ने एक आतंकवादी को मार गिराया। दूसरे आतंकवादी की गोली से वह मारा गया।"उन्होंने कहा, "दूसरा मुकाबला सैन्य टुकड़ी से हुआ। इसके बाद एनएसजी ने इन पर काबू पाया। यह विशेष बलों, गरुड़ और एनएसजी का संयुक्त अभियान था।"उन्होंने कहा कि सेना के बम निरोधक दस्ते ने अभियान में बहुत बड़ी भूमिका निभाई।पठानकोट आतंकी हमले से निपटने के मामले में केंद्र सरकार की रणनीति की आलोचना हो रही है। खासकर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) को आतंकियों से मुकाबले के लिए तैनात किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि देश का सबसे बड़ा कैंटोनमेंट, मामून सैन्य कंटोनमेंट पठानकोट के पास में ही है। यहां 50 हजार प्रशिक्षित सैन्यकर्मी हैं। इनका इस्तेमाल आतंकियों के खिलाफ किया जाना चाहिए था। इन्हें आतंकियों से निपटने का अनुभव है, साथ ही ये इलाके के भूगोल से भी अच्छी तरह परिचित हैं।

 

Tags: CRIME NEWS PUNJAB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD