Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

जालंधर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ ; 5 पिस्तौल सहित तीन गिरफ्तार

यह मॉड्यूल पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल है: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जालंधर , 29 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 17:37 IST

पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच .32 बोर पिस्तौल, 9 मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनजोत सिंह निवासी गांव ढेसियां, जिला गुरदासपुर; संदीप सिंह निवासी गांव जागोवाल, जिला गुरदासपुर और अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी गांव भैणी पसवाल, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय था। 

उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पूरी तरह सफाया करने के लिए आगे की जांच जारी है। पुलिस कमिश्नर (सीपी) धनप्रीत कौर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध मनजोत सिंह को जालंधर बस स्टैंड के नजदीक से एक .32 बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनजोत ने पूछताछ के दौरान इस मॉड्यूल में शामिल अपने दो साथियों — संदीप और अमनदीप — के बारे में जानकारी दी। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने गुरदासपुर के गांव भैणी पसवाल से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमनदीप के खुलासे के आधार पर पुलिस टीमों ने गुरदासपुर के गांव भैणी पसवाल स्थित धुस्सी बांध के पास छिपाकर रखी गई चार और .32 बोर पिस्तौल, आठ मैगजीन तथा 18 जिंदा कारतूस बरामद किए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगियां होने की संभावना है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 153 दिनांक 25/5/2026 को जालंधर कमिश्नरेट के थाना डिवीजन-6 में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी)ए के तहत दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD