Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

किसानों को सब्जी उत्पादन के लिए किया जायेगा प्रेरित : पठानिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 21 Sep 2013

Last updated on: Sep 21, 2013, 00:00 IST

कृषि विभाग प्रदेश में पॉलीहाउस स्थापित करने से पूर्व किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग प्रत्येक विकास खण्ड में 100 किसानों का चयन कर परमपरागत फसलों से सब्जी उत्पादन की ओर प्रेरित किया जायेगा।यह जानकारी कृषि मंत्री, श्री सुजान सिंह पठानिया ने चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में रबी फसलों पर राज्य स्तरीय कृषि अधिकारी कार्यशाला के शुभारम्भ करने के उपरांत कृषि वैज्ञानिकों, कृषि अधिकारियों तथा प्रगतिशील किसानों को संबोधत करते हुए दी।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश में राजीव गांधी अन्न योजना के प्रारंभ होने से कृषि वैज्ञानिकों, किसानों तथा कृषि अधिकारियों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले भी कृषि वैज्ञानिकों तथा किसानों ने जिम्मेवारी को बखूबी निर्वहन करते हुए प्रदेश की खाद्यान्न जरूरतों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए कृषि उत्पादन को बढ़ाने की आवश्यकता है।

श्री पठानिया ने कहा कि सरकार प्रदेश में कृषि विकास के लिए चालू वित वर्ष में 353 करोड़ रूपये की राशि व्यय कर रही है, ताकि कृषि की आधुनिक तकनीकों का लाभ किसानों तक पहुंचा कर किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि रबी फसल के लिए पिछले 6 लाख 30 हजार टन के मुकाबले 6 लाख 83 हजार टन के उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों में मक्की का 6 लाख 75 हजार टन तथा धान का 1 लाख 30 हजार टन के अधिक होने की संभावाना है। कृषि मंत्री ने वैज्ञानिकों तथा अधिकारियों से किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि विकास योजनाओं की जानकारी देने तथा परमपरागत खेती के अतिरिक्त नकदी फसलों की ओर प्रेरित करने का आहवान किया। उन्होंने बंदरों से प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को अदरक, हलदी, जिमिकंद इत्यादि की खेती की ओर प्रेरित करने की बात कही।

इससे पहले कृषि निदेशक श्री जेसी राणा ने कहा कि विभाग द्वारा कृषि में मशीनीकरण के लिए किसानों को प्रेरित किया रहा है, जिससे किसानों के समय में बचत के साथ-साथ उत्पादन में वृद्घि हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि विकास के लिए कृषि वैज्ञानिक तथा कृषि अधिकारी आपसी तालमेल से कार्य कर रहे हैं जिसका भरपूर फायदा किसानों को पहुंचा है। चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के कुलपति डा0 केके कटोच ने कहा कि विवि संरक्षित खेती की सुरक्षा तथा किसानों को आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में एक-दो पालीहाउस का चयन करेगा। उन्होंने उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कृषि विवि किसानों के समाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए शोध, प्रसार तथा शिक्षा क्षेत्र में अपने दायित्व का पूरी दृढ़ता से निर्वहन कर रहा है। कार्यक्रम में नगर परिषद पालमपुर के पार्षद हरिन्द्र परवाना, विरेंद्र चंद्र चौहान, निदेशक प्रसार डा0 वाईपी पॉल, निदेशक शौध डा0 एसपी शर्मा सहित कृषि वैज्ञानिक, कृषि अधिकारी तथा प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

 

Tags: sujan singh pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD