पंजाब के उप-मुख्यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि कांग्रेस की अध्यक्षता वाली यू पी ए सरकार की दिशाहीन नीतियों के कारण देश में गंभीर वित्तीय और राजनीतिक संकट है जिसके हल के लिए दिल्ली में शीघ्र वित्तीय एमरजैंसी लगाकर लोक सभा चुनाव करवाए जाएं ताकि भविष्य में बनने वाली एन डी ए सरकार भारत की अर्थ व्यवस्था में निवेशकों, उद्योगपतियों का भरोसा कायम कर सकें। आज यहां पटियाला जिले में 82 करोड़ रूपए के विकास प्राजैक्टों के उद्घाटन करने और नींव पत्थर रखने दौरान पटियाला शहर में पूड्डा द्वारा 25 करोड़ रूपए की लागत से लगभग 4.60 एकड़ क्षेत्र में जलापूर्ति एवं सेनिटेशन विभाग पंजाब और सीनियर आर्कीटैक्ट /दक्षिणी-उत्तर/ पंजाब के लिए बनाए नए दफतरी काम्प्लैक्स का उद्घाटन मौके पर किया। विशाल सार्वजनिक रैली के पश्चात पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए स.बादल ने कहा कि देश की वित्तीय स्थिति इतनी गिर गई है कि देश पर कर्जा कुल सकल घरेलू उत्पाद का 68 प्रतिशत तक हो गया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस द्वारा पंजाब की वित्तीय स्थिति संबंधी दुष्प्रचार करके पंजाब को बदनाम किया जा रहा है जबकि वास्तविकता यह है कि केन्द्र के मुकाबले पंजाब पर कजर्ा जी डी पी का केवल 31 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि पंजाब का खजाना खाली होने संबंधी शोर मचा रहे पंजाब कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि केन्द्र सरकार ने पंजाब में से एकत्रित किए केन्द्रीय सेल टैक्स का 700 करोड़ रूपए पंजाब सरकार को देना है।मंहगाई भत्ते की किश्त देने संबंधी स.बादल ने कहा कि यह दिसम्बर के पहले सप्ताह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केवल पंजाब ने ही वेतन आयोग के 7000 करोड़ रूपए के बकाये दिए हैं।बिजली संबंधी एक प्रश्र का उत्तर देते हुए स.बादल ने घोषणा की कि राज्य में गोइंदवाल साहिब, राजपुरा और तलवंडी साबो में 3920 मैगावाट की समर्था वाले थर्मल प्लांट क्रमश: 24 नवम्बर 8 और 20 दिसम्.बर को पंजाब वासियों को समर्पित किए जाएंगे जिससे पंजाब अतिरिक्त बिजली वाला राज्य बन जाएगा।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के सभी शहरों को चार और छ: मार्गीय करने के लिए अगले तीन वर्षों दौरान 13000 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीण लिंक सड़कों के नवीनीकरण के लिए 1700 करोड़ रूपए स्वीकृत कर दिए गए हैं।
कांग्रेस द्वारा श्री नरेन्द्र मोदी को फिरकापरस्त कहे जाने संबंधी स.बादल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे अधिक फिरकापरस्त पार्टी है जिसके नेताओं ने आगे होकर स्वयं सिखों को मारा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी पहले 84 सिख नस्लकुशी के दोषियों को सजा दिलाए और पीड़ितों को इंसाफ।पंजाब कांग्रेस को एजेंडा रहित बताते हुए स.बादल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान स.प्रताप सिंह बाजवा ने कैप्अन अमरेन्द्र सिंह की गलतियों से कोई सबक नहीं सीखा। उन्होंने कहा कि लोग अब विकास के कार्य देखकर वोट डालते हैं औेर अकाली दल हमेशा विकास आधारित राजनीति करता है।दिल्ली विधान सभा चुनावें संबंधी स.बादल ने कहा कि भाजपा के साथ सीटों के वितरण संबंधी बातचीत अंतिम पड़ाव में है और इसके अतिरिक्त अकाली दल हरियाणा विधान सभा चुनावों में भी उम्मीदवार उतारेगा।स.बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों विरूद्ध चलाए अभियान को बड़ी सफलता मिल रही है परन्तु नशों की पूर्ण रोकथाम के लिए केन्द्र सरकार को पाकिस्तान से हो रही नशों की तस्करी रोकने के लिए गंभीर होना चाहिए।इस अवसर पर स.बादल ने स्वच्छ पेयजल की परख करने वाली 78 लाख रूपए की लागत वाली दो मोबाइल प्रयोगशाला वैनों को भी हरी झंडी दिखाई और मौलसरी का पौधा लगाकर वातावरण की रक्षा करने का आग्रह किया।
इस अवसर ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि पहली बार है कि पंजाब में इतने बड़े स्तर पर तरक्की हुई हैं। उन्होंने पटियाला के विकास की ओर विशेष ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के शहरों एवं गांवों का तेजी से विकास करवाया जा रहा है और रोज़ाना करोड़ों रुपये के विकास प्रोजेक्टों को पूरा करने और नींव पत्थर रखकर सरकार ने नया इतिहास बना दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और बच्चों को पढ़ाई के प्रति उत्साहित करने के लिए एतिहासिक प्रयत्न किया जा रहें हैं।समागम दौरान मेयर अमरिंदर सिंह बजाज द्वारा स्वागती शब्द सांझे किये गये जबकि इस दौरान शिअद शहरी के प्रधान इंद्रमोहन सिंह बजाज, भाजपा शहरी के प्रधान अनिल बजाज, नाभा क्ष्ेात्र के इचार्ज मक्खन सिंह लालका, श्री छज्जू राम सोफत, अकाली दल के राष्ट्रीय उप प्रधान बीबी अनूप इंद्र कौर संधू, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह कोहली, पनसीड के पूर्व चेयरमैन सुरजीत सिंह अबलोवाल, सदस्य शिरोमणि कमेटी कुलदीप सिंह टोहड़ा, बीबी मंजू कुरैशी ने भी संबोधन किया। इस दौरान स. बादल ने शिअद की तरफ से स. इंद्रमोहन सिंह बजाज और स. फौजइंद्र सिंह सुखमेलपुर, यूथ अकाली दल, शिरोमणि अकाली दल के इंडस्ट्री विंग की ओर से उप प्रधान इंजी. गुरविंदर सिंह शक्तिमान, सिक्ख बुद्धिजीवी कौसिल द्वारा प्रौ. बलदेव सिंह बल्लूआणा, बाबा हरदेव सिंह, स्त्री अकाली दल, पंजाब व्यापार मंडल, ट्रक यूनियन पटियाला और वालमीकि समाज द्वारा भी अलग अलग तौर पर सम्मानित किया गया।
इस मौके शिरोमणि गुरू प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान प्रौ. कृपाल सिंह बडूंगर, पूर्व सदस्य राज्यसभा बीबी अमरजीत कौर, सीनियर अकाली नेता एवं प्रसिद्ध प्रवासी भारतीय स. चरणजीत सिंह धालीवाल, विधायक घन्नौर श्रीमती हरप्रीत कौर सुखमेलपुर, पूर्व मंत्री स. हरमेल सिंह टोहड़ा, स. अजायब सिंह सुखमेलपुर एवं स् सुरजीत सिंह कोहली, जिला योजना कमेटी पटियाला के चेयरमैन स. दीपइंद्र सिंह ढिल्लों, अधीन सेवांए चुनाव बोर्ड के पूर्व चेयरमैन स. तजिंदरपाल सिंह संधू, पूर्व विधायक स. बलवंत सिंह शाहपुर, चेयरमैन जिला परिषद् स. जसपाल सिंह कल्याण, उप-चेयरमैन स.अवतार सिंह घलौड़ी, पनग्रेन के पूर्व चेयरमैन स.रणधीर सिंह रखड़ा, पूर्व चेयरमैन जिला परिषद स. महिन्द्र सिंह लालवा, भूतपूर्व चेयरमैन श्री भूपेश अग्रवाल, श्री अरूण गुप्ता, श्री त्रिभवन गुप्ता, स.शागीन्द्र पाल सिंह सन्नी,स. नरदेव सिंह आंकड़ी, कर्मचारी नेता स.सुरिन्द्र सिंह पहलवान, यूथ विकास बोर्ड के भूतपूर्व चेयरमैन गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, एस जी पी सी के कार्यकारी सदस्य जत्थेदार सुरजीत सिंह गढी, स.जरनैल सिंह करतारपुर, बीबी परमजीत कौर बजाज, स. शविन्द्र सिंह सभ्रवाल सभी सदस्य एस जी पी सी, स.लाभ सिंह देवी नगर, सीनियर डिप्टी मेयर श्री जगदीश राय चौधरी, डिप्टी मेयर श्री हरिन्द्र कोहली,बीबी जसपाल कौर धारनी, बीबी बलजीत कौर अकालगढ़, श्री रवि आहलूवालिया, सरूप सिंह सहगल, स.रणजीत सिंह निकड़ा, स.कुलदीप सिंह नस्सूपुर, श्री गोपाल शर्मा प्रधान ब्रहृमण सभा समाना, स.मनजिन्द्र सिंह राणा सेखों, कपूर चंद बांसल, अमरजीत सिंह चीमा, गुरसेवक सिंह गोलू, जगदीश लालका, श्री अशोक मोदगिल, श्याम लाल गर्ग, बब्बी खैहरा, स.हरजीत सिंह अदालती वाला, स.बलवंत सिंह रामगढ़, स.अजीतपाल सिंह कोहली, जसपाल जुनेजा, स.लखबीर सिंह लौट, निरपाल सिंह बडिंग, स. हरिन्द्र पाल टोहड़ा, श्री अजय थापर, जिला यूथ प्रधान स. हरमीत सिंह पठानमाजरा, पटियाला वेेैल्फेयर सोसायटी के प्रधान स.सतबीर सिंह खटड़ा, श्री संजीव सिंगला, स.हरि सिंह एम डी प्रीत कम्बाईन, स.कर्मजीत सिंह रखड़ा, सीमा शर्मा, श्री नवीन सारोंवाला, स.हरबंस सिंह ददहेड़ा, स.जसविंदर सिंह चीमा, स.सुखजीत सिंह बघेरा, आई जी श्री ईशवर सिंह, पूड्डा के मुख्य प्रशासक स. मनवेश सिंह सिद्धू, डिप्टी कमिश्रर स.जी के सिंह, एस एस पी स. हरदयाल सिंह मान, अतिरिक्त मुख्य प्रशासक पूड्डा श्रीमती परणीत कौर शेरगिल, ए डी सी /ज श्रीमती अमृत कौर गिल, वाटर सप्लाई व सैनिटेशन के मुख्य इंजीनियर /दक्षिण/ श्री आर एल कॉलधर, मुख्य इंजीनियर केन्द्रीय श्री ए के सोनी, मुख्य इंजीनियर स.दलजीत सिंह चीमा, निगरान इंजीनियर परमजीत सिंह भट्टी, मुख्य आर्कीटैक्ट पंजाब श्रीमती सपना, सीनियर आर्कीटैक्ट दक्षिण श्री सुरिन्द्र सिंह और सीनियर आर्कीटैक्ट /उत्तर/ श्री तरूण गोयल, एक्सीयन पूड्डा श्री एस एस संद्धू, पंच सरपंच और जिला परिषद व पंचायत समितियों के चेयरमैन और सदस्य, शिरोमणि अकाली दल भाजपा के बड़ी संख्या में वर्कर उपस्थित थे।