Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आगामी दो वर्षों तक निवेश के लिए पंजाब देश की बेहतरी जगह होगी-सुखबीर सिंह बादल

पंजाब के सभी शहरों के सर्वपक्षीय विकास के लिए बनाए गये नई योजनाबंदी तहत लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मोगा/बाघापुराना , 17 Sep 2013

Last updated on: Sep 17, 2013, 00:00 IST

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब आगामी दो वर्षों तक निवेश के लिए देश की बेहतरीन जगह होगी और निवेश स्थानों में से राज्य को पहले नम्बर पर लाया जायेगा। स. बादल ने आज मोगा में 27 करोड़ रूपये की लागत से तैयार किये गये सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट और बाघा पुराना में 4.45 करोड़ रूपये की लागत से नए बने तहसील प्रबन्धकीय कम्पलैक्स का उद्घाटन किया।बादल ने बाघा पुराना में लोगों की एकत्रिता को सम्बोधन करते हुए कहा कि भारतीय रिजर्ब बैंक द्वारा पंजाब को भारत का तीसरा बेहतर निवेश स्थान घोषित किया गया है और पंजाब सरकार के उद्यमों की प्रंशसा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा आगामी चार माह तक 1400 करोड़ रूपये के विकास प्रोजैक्ट आरम्भ किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्य सड़कों को चार और छ: मार्गीय बनाया जा रहा है। जिस पर 12000 करोड़ रूपये खर्च आएंगें और यह कार्य आगामी तीन वर्षों के भीतर सम्पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वपक्षीय विकास के लिए आगामी दो वर्षों तक दस हजार करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगें। उन्होंने कहा कि आटा-दाल स्कीम तहत लाभपात्रियों का घेरा बढ़ाया जा रहा है और  नीले कार्ड धारकों को तीस हजार रूपये मैडिकल बीमा  योजना तहत ईलाज के लिए दिये जाएंगें। उन्होंने कहा कि गांवों में होशियार विद्यार्थियों की संख्या बहुत है परन्तु कई बार गरीबी और साधनों की कमी के कारण माता-पिता उनको उच्च गुणात्मक शिक्षा प्रदान करवाने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने गांवों के स्कूलों में पढ़ते होशियार विद्यार्थी जिन्होंने मेट्रिक कक्षा में अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हों, को तीस हजार रूपये वार्षिक और पच्चीस सौ रूपये प्रति माह छात्रवृति देने की स्कीम लागू की है।स. बादल ने कहा कि मोगा जिले से उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन आरम्भ किया है और हर चुनाव अभियान में लोगों के आशीर्वाद स्वरूप विजय प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि साथ ही शिरोमणि अकाली दल को आम आदमी की पार्टी बनाया है। स. बादल ने लोगों की जरूरत को आगे रखते हुए समालसर को सब तहसील बनाने की घोषणा की और नगर कौंसिल बाघा पुराना को सीवरेज प्रणाली के लिए पन्द्रह करोड़ रूपये ओर देने का एलान किया। उन्होंने क्षेत्र के बड़े गांवों के विकास के लिए पच्हत्तर लाख रूपये देने का भी एलान किया। 

इसके पश्चात स. बादल ने मोगा में सताईस करोड़ की लागत से नए बने सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट का उद्घाटन करने के पश्चात लोगों की भरपूर एकत्रिता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंजाब के सभी शहरों के सर्वपक्षीय विकास के लिए बनाई गई नई योजनाबंदी तहत स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, सीवरेज सुविधाएं, सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट, स्ट्रीटलाईटें , सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा के राज्य काल दौरान ही राज्य ने बेमिसाल तरक्की की है। जबकि कांग्रेस सरकार ने लम्बा समय राज करने पर भी राज्य का कोई विकास नहीं किया। उन्होंने कहा कि सीवरेज़ ट्रीटमैंट प्लांट के चालू होने से मोगा शहरवासियों को भारी लाभ होगा और यह पानी फसलों की सिंचाई के लिए प्रयोग में लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दो महीनों के दौरान किसानों, नवयुवकों और प्रत्येक वर्ग के लोगों के लिए बड़ी रियायतों का एलान किया जायेगा और आने वाले दो वर्षों में पंजाब का बड़े स्तर पर विकास होगा। इस अवसर पर विधायक श्री जोगिन्दपाल जैन ने स. बादल का धन्यवाद करते हुए मोगा के विकास के लिए अधिक फंडों की मांग की। 

बाद में पत्रकारों द्वारा नशों सम्बन्धी पूछे गये प्रश्र का उत्तर देते हुए स. बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरूद्ध एक व्यापक अभियान आरम्भ किया गया है, जो नशों के खत्म होने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशों के धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा चाहे वह किसी भी उच्च पद पर हो या राजनीति से सम्बन्ध रखता हो। उन्होंने कहा कि नशों के तस्करों की मदद करने वालों के साथ भी कठोरता से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की अमन शान्ति को हर कीमत पर बरकरार रखा जायेगा।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त संसद सदस्य बीबी परमजीत कौर गुलशन, जत्थेदार तोता सिंह पूर्व मंत्री और विधायक, श्री जोगिन्द्र पाल जैेन और श्री महेश इन्द्र सिंह (दोनों विधायक), शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान जत्थेदार तीर्थ सिंह माहला, श्री अजीत सिंह शान्त पूर्व विधायक के अतिरिक्त प्रमुख नेता और उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: sukhbir , sukhbir singh badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD