Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब : 24 घंटे में आतंकवादियों को नहीं ढूंढ़ पाईं सुरक्षा एजेंसियां

Pathankot: Security beefed up in Pathankot following a terrorists attack on an Indian Air Force (IAF) base on Jan 2, 2016.
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/पठानकोट , 02 Jan 2016

Last updated on: Jan 02, 2016, 00:00 IST

पंजाब के पठानकोट में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के ठिकाने पर शुक्रवार देर रात 3.30 बजे हुए आतंकवादी हमले से ठीक 24 घंटे पहले आतंकवादियों ने उसी इलाके से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का अपहरण किया था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हमला होने तक आतंकवादियों का पता नहीं लगा पाईं। खुफिया रपटों में कहा गया था कि 15 आतंकवादी 30-31 दिसम्बर को पाकिस्तान से भारत में घुसने की कोशिश कर सकते हैं। इसके बाद पंजाब के सभी रक्षा प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट कर दिया गया था।

चार आतंकवादियों ने गुरुवार रात पुलिस अधीक्षक (एसपी) सलविंदर सिंह का अपहरण कर लिया था, लेकिन 24 घंटे बाद भी सुरक्षा एजेंसियां इन आतंकवादियों को ढूंढ़ने में नाकाम रहीं और इस दौरान आतंकवादियों ने आईएएफ के ठिकाने पर हमला भी कर दिया।अपहृत एसपी ने बताया कि आतंकवादी सेना की पोशाक में थे और बिना किसी डर के इलाके में घूम रहे थे।चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "ऐसा लग रहा है कि खोज और तलाशी अभियान हल्का था, क्योंकि सुरक्षा बल 24 घंटे बाद भी आतंकवादियों को नहीं खोज पाए।" सलविंदर ने दावा किया कि वह और उनके साथी गुरुवार को अपने वाहन से एक धर्मस्थल जा रहे थे, और उसी दौरान चार आतंकवादियों ने उन्हें रोका। 

अधिकारी ने बताया कि उन चार आतंकवादियों में से एक ने गाड़ी चलानी शुरू की और धीरे-धीरे उन सभी को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर वाहन से बाहर फेंक दिया गया।सिंह के साथियों में से एक राजेश कुमार पर आतंकवादियों ने हमला किया और उनका गला रेंत दिया। कुमार को पठानकोट के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले साल 27 जुलाई को पंजाब के गुरदासपुर जिले में दीनानगर कस्बे के पास पाकिस्तान के कुछ आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित सात लोगों की मौत हो गई थी।

 

Tags: CRIME NEWS PUNJAB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD