Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार द्वारा दर्दनाक सड़क हादसे के मृतकों के वारिसों को दो दो लाख रूपये की वितीय सहायता की घोषणा

घायलों का होगा निशुल्क उपचार ,मजीठिया ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का पूछा हालचाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 31 Dec 2015

Last updated on: Dec 31, 2015, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने गत रात्रि अमृतसर के समीप अमृतसर-महत्ता रोड पर घटित दर्दनाक सड़क हादसे जिसमें 11 व्यक्तियों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गये थे पर गहरे दुख का प्रगटावा करते हुये पीडि़त परिवारों के साथ सहानुभूति प्रकट की है उन्होने म़तको के वारिसो को दो दो लाख रूपये की एक्ग्रेसिया ग्रांट देने के अतिरिक्त घायलों के निशुल्क उपचार की घोषणा की ।यह जानकारी आज यहां श्री गुरू रामदास चेरीटेबल अस्पताल , बल्ला में दाखिल जख्मियो का हाल जानने के लिए विशेष रूप से पहुंचे पंजाब के राजस्व एवं लोक संपर्क मँत्री स. ब्रिकम सिंह मजीठिया ने दी। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमीशनर श्री रवि भगत और जिला पुलिस मुख्य ग्रामीण श्री जसदीप सिंह सैणी मौजूद थे। स. मजीठिया ने मृतको संबधी गहरे दुख का प्रगटावा किया और घायल व्यक्तियों और उनके परिवारो के साथ मुलाकात करते हुये बताया कि उनकी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ बातचीत हुई है और उन्होने उक्त दर्दनाक सड़क हादसे के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है।

इस मौके घायलों संबधी डाक्टरों से जानकारी लेने के लिए और उनको घायलो को विशेष तौर पर ख्याल रखने और ईलाज करने के निर्देश दिये उन्होने घायलों को दिलासा देते हुये कहा कि उनका सारा ईलाज सरकार द्वारा निशुल्क किया जाएगा और आवश्यक सुविधाए दी जाएगी। इस मौके पर डाक्टर इंचार्ज डा. एपी सिंह ने स. मजीठिया को बताया कि श्री गुरू रामदास चेरीटेबल अस्पताल बल्ला मे दाखिल 11 घायलों की हालत खतरे से बाहर है। जिनमें दलजीत कौर पत्नी जयमल सिंह, कंवलजीत कौर पुत्री बलविन्द्र सिंह, निशान  सिंह पुत्र बराराम, जसविन्द्र कौर  पुत्री दिलबाग सिंह,जागीर सिंह पुत्र करतार सिंह ,अमनदीप  कौर पत्नी कुलवंत सिंह , जशनप्रीत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह, प्रकाश कौर पत्नी जागीर सिंह, अमरबीर कौर पत्नी वीर सिंह, राजविन्द्र कौर पत्नी दिलबाग सिंह और बच्ची सोनिया आदि शामिल है उन्होने बताया कि घायलों का ईलाज प्रसिद्ध डाक्टरों द्वारा किया जा रहा है।

इस दौरान पत्रकारो से बातचीत करते हुये स. मजीठिया ने कहा कि यह हादसा बहुत दर्दनाक था और मृतकों और घायलों का संबध गरीब परिवारों से था और वह हाथो रोजी रोटी कमाने वाले उन्होने कहा कि इस हादसे के लिए जिम्मेवार व्यक्तियों विरूद्ध बनती कानूनी कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए उन अधिकारियों को निर्देश दिये गये है। जिक्र योग है कि बीती रात उक्त दुर्घटना दौरान सचदेवा कपंनी की एक बस और एक घडुके के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई जबकि घडुके में सवार मजदूर कल सांय अपने काम से वापिस जा रहे थे हादसे में मरने वाले रमनदीप कौर पुत्री कुलवंत सिंह मनिन्द्र कौर , शरणजीत कौर, संदीप कौर , स्वर्ण कौर , जीत कौर,जगदीश कौर आदि शामिल है। बल्ला अस्पताल के अतिरिक्त गुरूनानक अस्पताल अमृतसर में दो, केडी अस्पताल में एक और अमन दीप अस्पताल में भी एक एक घायल का ईलाज चल रहा है।इसके बाद स. मजीठिया गांव सरहाला,सिधवां और कोटली ढोलेशाह में मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुये इस मौके पर उनके साथ तलवीर सिंह गिल्ल, मेजर शिवी , एडवोके ट भगवान सिंह सिआलका, प्रो. सरचांद मौजूद थे।

 

Tags: Bikram Singh Majithia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD