हिन्दी विश्व के १५० देशों में बोली जाने वाली भाषा - तरूण चुग
Web Admin
5 दरिया न्यूज (रणजीत सिंह धालीवाल)
चंडीगढ़ , 14 Sep 2013
Last updated on: Sep 14, 2013, 00:00 IST
गुरू तेग बहादुर कालेज फार वुमैन द्वारा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में कराए गए कार्यक्रम में बोलते हुए पंजाब भाजपा के महामंत्री और केद्रीय हल्का के इंर्चाज श्री तरूण चुग ने कहा कि हिन्दी हमारी मात्र भाषा है एवंम इसका सम्मान हर भारतीय का कर्तव्य है। उन्होनें कहा है कि हिन्दी का मुकाबला किसी भी प्रादेशिक भाषा पंजाबी, मराठी, गुजराती, आदि से नही किया जाना चाहिए, क्योंकि प्रादेशिक भाषाऐं हिन्दी की बहने है। उन्होंने कहा कि हिन्दी का मुकाबला विदेशी भाषा अंग्रेजी से है । श्री चुग ने कहा कि विश्व के ७ देशों नेपाल, भारत, मोरीशस, पाकिस्तान, फिजी, घाना, गवटेमाल, सूरीनाम, संयुकत अरब अमीरात में ८० प्रतिशत से ४० प्रतिशत लोग हिन्दी को जानने एवंम समझाने वाले है। २८ बडे देशों में हिन्दी बोलने पढने वाले लोगो को काफी बडी संख्या है ।