Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर तरुण चुघ ने साधा निशाना, बोले- स्थिति काफी दुर्भाग्यपूर्ण

Tarun Chugh, BJP Punjab, Amritsar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

अमृतसर , 24 May 2026

Last updated on: May 24, 2026, 16:18 IST

भाजपा नेता तरुण चुघ ने पंजाब में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, पुलिस अधिकारी की हत्या और युवाओं में नशे की लत को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब नशे की लत में पूरी तरह से डूब गया है। पंजाब सरकार जनजागरण करने में पूरी तरह से असफल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पूरे पंजाब से आह्वान किया गया है कि नशा छोड़ो, दूध, दही, लस्सी और घी खाओ।

तरुण चुघ ने कहा कि यहां मौजूद सभी लोगों को दूध, दही, मक्खन और घी खिलाया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों से आह्वान किया गया है कि घरों, परिवारों और मोहल्लों में जो बच्चे हैं, उनको बताइए कि वो नशीला पदार्थ आपकी जान के लिए खतरा है और दूध, दही और लस्सी आपको पहलवान बनाएगी। इसलिए हजारों लोगों के साथ मिलकर अमृतसर के प्रसिद्ध लस्सी की दुकान पर आकर लस्सी पीने के साथ ही लोगों को पिलाई भी है।

उन्होंने कहा कि नौजवानों को शक्ति बढ़ाने के लिए घी के पैकेट दिए गए हैं, जिससे कि वे अपनी शक्ति बढ़ाएं और पंजाब को नशे से मुक्ति की ओर ले जाएं। कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। पंजाब के 22 पुलिस स्टेशनों पर बम धमाके हो चुके हैं।

पुलिस हेडक्वार्टर पर मिसाइल से हमला किया जा रहा है और पंजाब पुलिस के जवानों को गोलियां मार दी जा रही हैं। हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। भाजपा कार्यालय में हैंडग्रेनेड फेंका जा रहा है। इन घटनाओं के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार हैं।उन्होंने कहा कि हम लोग सड़कों पर इसलिए उतरे हैं कि पंजाब का नौजवान अब नशे की गर्त, माफिया के हाथों और गैंगस्टर के साथ नहीं खड़ा होगा। पंजाब का नौजवान तरक्की के साथ खड़ा होगा।

 

Tags: Tarun Chugh , BJP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD