Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

अदालत द्वारा दिल्ली बलात्कार कांड के दोषियों को फांसी की दी सजा मिसाल-बीबी बादल

संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान विकास कार्यो के लिए दी ग्रांटे

अदालत द्वारा दिल्ली बलात्कार कांड के दोषियों को फांसी की दी सजा मिसाल-बीबी बादल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

बठिंडा , 13 Sep 2013

Last updated on: Sep 13, 2013, 00:00 IST

लोक सभा क्षेत्र बठिँडा से संसद सदस्य बीबी हरसिमरत कौर बादल ने अदालत द्वारा दिल्ली बलात्कार कांड मामले के चार दोषियों को फंासी की सजा सुनाए जाने का मिसाली सजा कहा है। बीबी बादल ने कहा कि  दिल्ली बलात्कार कांड जिसने पूरे मुल्क के लोगों के दिलों को झंझोड दिया था, संबधी अदालत द्वारा सीमित समय के भीतर ऐसी मिसाली सजा देने से इस तरह के घिनौने अपराध करने वालों को सख्त सबक मिलेगा। ससंद सदस्य ने अदालत द्वारा दिये इस फैसले को मिसाली करार देते कहा कि ऐसे फैसले की मुल्क को जरूरत थी। बीबी बादल ने आज बठिंडा जिले के गांव धन सिंह खाना, फूस मंडी, गुलाबगढ़ जस्सी पो वाली ,जोधपुर रूमाना, नरवाना, बीड तालाब,मुलतानिया व मिया गांव में किये सगंत दर्शन दौरान जोधपुर रूमाना में मीडिया के साथ बातचीत करते यह बात कही -संसद सदस्य ने कहा कि जहां कोट द्वारा मिसाली फैसला सुनाया गया है वहां सामाजिक सोच को भी महिलाओं के प्रति निर्मित बनाना समय की आवश्यकता है।

मीडिया द्वारा पंजाब कांग्रेस के नेताओं द्वारा पंजाब की वितीय स्थिति संबधी दिये जा रहे बयानों के बारे पूछे सवालों के जवाब में कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेता पंजाब की वितीय स्थिति संबधी बेबुनियाद प्रचार करने के स्थान पर पहले केन्द्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार को वितीय स्थिति बारे श्वेत पत्र जारी करने के लिए कहें जिस केन्द्र सरकार ने मुल्क की आर्थिक विकास को 10 प्रतिशत से चार प्रतिशत उपर पहुंचाया व मंहगाई के साथ लोगों की कमर तोड दी। बीबी बादल ने कहा कि स्वंय आर बी आई द्वारा निवेश पक्ष से पंजाब को मुल्क के पहले तीन स्थानो में गिने जाना साबित करता है कि पंजाब में अकाली भाजपा राज्य सरकार के कार्यकाल दौरान बुनियादी ढांचा बहुत मजबूत हुआ है व राज्य के हर क्षेत्र में तरक्की की है। कांग्रेस की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार पर केन्द्रीय खजाने का दुरूप्रयोग करने का दोष लगाते संसद सदस्य ने कहा कि इस केन्द्र सरकार ने अपने कार्यकाल दौरान केवल उन राज्यों को करोड़ो रूपये दिये जहां कांग्रेस पार्टी या इसकी भाईवाल पार्टियों की सरकार हो जबकि पंजाब जैसे राज्य को उनके हक की ग्रांट भी नही दी गई। संसद सदस्य द्वारा आज संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान जहां लोगों की मुश्किलें सुनी और विकास कार्यो क े लिए लाखों रूपये की ग्रांटे दी गई वहां गांवों में सांझे प्रयोग के लिए बरतन व खेल किटे भी बांटी गई। संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान मुख्य संसदीय सचिव श्री सरूप चंद सिंगला, डिप्टी कमीशनर श्री कमल किशोर यादव, जिला पुलिस मुखी श्री रवचरण सिंह बराड़, विधायक दर्शन सिंह कोटफता, जिला परिषद के चेयरमैन श्री गुरप्रीत सिंह मलूका, सीनियर अकाली नेता श्री अमरजीत सिंह सिद्धू , राष्ट्रीय सीनीयर मीत प्रधान यूथ अकाली दल श्री सुखमन सिंह सिद्धू, जिला प्रैस सचिव डा. ओम प्रक ाश शर्मा के अतिरिक्त भिन्न भिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: harsimrat kaur badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD