Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

व्लादिमीर पुतिन ने नरेंद्र मोदी को गांधी की डायरी का पृष्ठ, भारतीय तलवार भेंट की

	व्लादिमीर पुतिन ने नरेंद्र मोदी को गांधी की डायरी का पृष्ठ, भारतीय तलवार भेंट की
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मास्को , 24 Dec 2015

Last updated on: Dec 24, 2015, 00:00 IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी की डायरी का एक पृष्ठ और 18वीं सदी की भारतीय तलवार भेंट स्वरूप दी। गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान से यह जानकारी प्राप्त हुई। पुतिन ने ये वस्तुएं बुधवार शाम मोदी के लिए आयोजित भोज की मेजबानी के दौरान भेंट स्वरूप दी। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, "रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को महात्मा गांधी की डायरी का एक पृष्ठ भेंट किया है। इस पृष्ठ में गांधीजी ने स्वयं कुछ लिखा है।"

पुतिन ने मोदी को बंगाल प्रांत की 18वीं सदी की भारतीय तलवार भी भेंट की। इस पर चांदी की कलाकृति है।मोदी बुधवार को दो दिवसीय रूस यात्रा पर मास्को पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वह 16वीं भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन बैठक में हिस्सा लेंगे।गौरतलब है कि गुरुवार को दोनों देशों के बीच वार्ता के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने हैं, जिसमें व्यापार एक प्रमुख क्षेत्र है।मोदी और पुतिन क्रेमलिन में भारत और रूस के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात करेंगे।

मोदी रूस में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुखातिब होंगे।मोदी की यात्रा सूची में गुरुवार को मास्को में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन केंद्र (एनसीएमसी) का दौरा भी शामिल है।एनसीएमसी एक बहुस्तरीय समन्वय केंद्र है, जिसे अंतरएजेंसी समन्वय और आपातकालीन स्थिति में लोगों को खतरे से अलर्ट करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

 

Tags: INTERNATIONAL LEADER , NARENDER MODI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD