Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

युनिवर्सल गु्रप के छात्रों द्वारा सिंचाई के लिए भूमि निचले पानी के सही उपयोग का रास्ता खोजा

सेंसर की सहायता से पानी की कम खप्त से सिंचाई करने की खोज की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 23 Dec 2015

Last updated on: Dec 23, 2015, 00:00 IST

युनिवर्सल गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने दिन प्रतिदिन भूमि के नीचे कम हो रहे पानी को बचाने के लिए नए खोज करते हुए इसके सही ढंग से प्रयोग का तरीका खोज निकाला है। इलैक्ट्रोनिक कम्युनिकेशन के फाईनल वर्ष के तीन छात्रों उबेद यासीन, धीरेन्द्र ठाकुर, इरफान बशीर ने आटोमैटिक तरीके से चलने वाला ऐसा तरीका खोजा है जो न सिर्फ पानी की बर्बादी को रोकता है बल्कि हर पौधे को सही ढंग से पानी भी पहुंचाता है। इस कार्य में उनकी मदद विभाग की मुखी स्वाती शर्मा द्वारा की गई। डा शर्मा ने बताया कि सेंसर की सहायता से चलने वाला यह यंत्र मिट्टी की नमी को पौधे की जरुरत की नमी के स्तर पर सेट कर लेता है। जिसके बाद उस नमी पर जरुरत अनुसार पानी छोड़ता है। उन्होंने बताया कि भले ही एक सेंसर जरुरतमंद क्षेत्र के लिए काफी होता है परंतु हर क्षेत्र की मिट्टी के हिसाब से जरुरत अनुसार अधिक सेंसर भी लगाए जा सकते हैं।

इस अवसर पर युनिवर्सल गु्रप के चेयरमैन डा गुरप्रीत सिंह ने छात्रों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए बताया कि इस प्रोजैक्ट को बनाने के लिए युनिवर्सल गु्रप द्वारा इन छात्रों की हर तरह की मदद की गई। डा गुरप्रीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में कृषि भूमिगत पानी का स्तर कम होने के कारण कम होनी शुरू हो गई है। इस नई तकनीक से न सिर्फ पानी का सही उपयोग संभव हो सकेगा बल्कि इससे बीज व पौधों को सही समय पर पानी मिलने के कारण फसल की पैदावार में भी साकारात्मक असर पड़ेगा। डा गुरप्रीत के अनुसार इस प्रोजैक्ट के कमर्शियल करने के प्रयास भी गु्रप द्वारा किए जा रहे हैं ताकि इसका लाभ आम लोगों तक पहुंच सके।

 

 

Tags: Universal Group of Institutions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD