Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत, जापान में परमाणु ऊर्जा, बुलेट ट्रेन पर समझौता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Dec 2015

Last updated on: Dec 12, 2015, 00:00 IST

भारत ने शनिवार को जापान के साथ असैन्य परमाणु ऊर्जा और बुलेट ट्रेन प्रौद्योगिकी पर ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के भारत दौरे को ऐतिहासिक करार दिया। मोदी ने हैदराबाद हाउस में यहां आबे के साथ शिखर बैठक के बाद एक बयान में पहली मार्च, 2016 से सभी जापानी नागरिकों को आगमन पर वीजा देने की घोषणा की। इस बयान से पहले परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग, तीव्र रफ्तार रेल और रक्षा उपकरण हस्तांतरण व प्रौद्योगिकी सहयोग पर समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

मोदी ने कहा कि भारत और जापान ने सुरक्षा सहयोग में दो अतिरिक्त निर्णायक कदम उठाए हैं और इन सबसे रक्षा संबंध गहरे होंगे और भारत में रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।मोदी ने कहा कि भारत के आर्थिक बदलाव में जापान की निर्णायक भूमिका देश के आर्थिक सपने को साकार करने में अत्यधिक मायने रखता है।मोदी ने कहा, "आज हमने अपनी साझा यात्रा को नई ऊंचाई दी है।"दक्षिण चीन सागर में चीन के विस्तारवादी दावों के बारे में कुछ देशों की चिंताओं का प्रत्यक्ष जिक्र किए बगैर मोदी ने कहा कि भारत नौवहन और उड़ान, और अबाध समुद्री व्यापार की आजादी सुनिश्चित कराने के लिए दृढ़ता के साथ खड़ा है। 

उन्होंने कहा, "हम मानते हैं कि विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए और सभी देश समुद्री मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय कानून और नियमों का पालन करें।"मोदी ने कहा कि परमाणु ऊर्जा सहयोग पर हुआ समझौता व्यापार व स्वच्छ ऊर्जा से संबंधित एक समझौते से बढ़कर है।मोदी ने कहा, "यह एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित दुनिया के लिए आपसी विश्वास और साझेदारी के एक नए स्तर का देदीप्यमान प्रतीक है।"मोदी ने कहा कि वह जापान के लिए असैन्य परमाणु समझौते के महत्व को समझते हैं और उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत अपनी साझा वचनबद्धताओं का सम्मान करेगा।उल्लेखनीय है कि जापान दुनिया का एक मात्र देश है, जिसने परमाणु हमले का सामना किया है।

मोदी ने जापान के शिंकनसेन के जरिए मुंबई-अहमदाबाद खंड पर उच्च रफ्तार रेलगाड़ी पेश करने के निर्णय को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत इस परियोजना के लिए बहुत ही आसान शर्तो पर 12 अरब डॉलर से अधिक के आबे के असाधारण पैकेज और तकनीकी सहयोग की अत्यंत प्रशंसा करता है।उन्होंने कहा, "यह उद्यम भारतीय रेल में एक क्रांति लाएगा और भविष्य में भारत की यात्रा को गति प्रदान करेगा। यह भारत में आर्थिक बदलाव का एक इंजन बनेगा।"

मोदी ने कहा कि भारत जापान के साथ अपने विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को महत्व देता है और इसे लेकर भारत में बेमिशाल सद्भाव और राजनीतिक सहमति है। मोदी ने कहा, "हम जापानी द्विपक्षीय सहायता में तीव्र वृद्धि और मेक इन इंडिया मिशन के लिए जापान की सार्वजनिक और निजी वचनबद्धता में वृद्धि की भी प्रशंसा करते हैं।"मोदी ने इस दौरान पिछले वर्ष की अपनी जापान यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि जापानी प्रधानमंत्री ने पांच वर्षो के दौरान भारत को 35 अरब डॉलर जापानी सहायता की बात कही थी और हम इसे जल्द ही वास्तविकता में बदलने जा रहे हैं। 

मोदी ने कहा कि भारत और जापान अपने दृष्टिकोण और मूल्यों के साथ एक एशियाई सदी को आकार देंगे, और अपने संबंधों के दृष्टिकोण 2025 को साकार करेंगे।उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच स्वच्छ ऊर्जा में व्यापक सहभागिता है। मोदी ने अपने भाषण के प्रारंभ में आबे को एक निजी मित्र और भारत-जापान साझेदारी का एक महान अगुआ करार दिया।मोदी ने कहा, "अपने विशेष रिश्ते के सम्मान में भारत सभी जापानी नागरिकों को पहली मार्च, 2016 से आगमन पर वीजा प्रदान करेगा।"आबे तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे हैं।

 

Tags: NARENDER MODI , INTERNATIONAL LEADER

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD