एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज हीरा नगर निवासी रमेश अरोड़ा को फ्रंट का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया और उन्हें जिला इकाई गठित करने का अधिकार सौपते हुए l पुष्पमाला पहनाकर नियुक्त पत्र सौपा । साथ ही शांडिल्य ने जट्टां वाली गली निवासी राजिंदर सिंह बिट्टू जट्ट को फ्रंट का राष्ट्रीय सचिव और चंडीगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया और एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया हरियाणा के प्रधान कुलवंत सिंह मानकपुर को पंजाब का प्रभारी और पंजाब के प्रधान मनीष पासी को हिमाचल का प्रभारी नियुक्त करते हुए पुष्पमाला पहनाकर नियुकित पत्र सौपा और कहा की देश में आतंकवाद के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाकर आम आदमी को आतंकवाद के साथ जोड़े । शांडिल्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की आतंकवाद के साथ साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान फ्रंट देश में चलाएगा और इसके साथ फ्रंट नशे के साथ साथ राजनीतिक आतंकवाद के खिलाफ भी अभियान छेड़ेगा । इस मौक़े पर तमाम नव नियुक्त पदाधिकारियो ने कहा वो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के नेत्र्तव में देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्रणों की आहुति देने को तैयार हैं ।