भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरूण चुग ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा पंजाब के पी.सी.एस.(डीटीओ) आफिॅसरो एंवम् पुलिस अधिकारियो को दुबारा धमकियां देने की कड़ी आलोचना करते हुये कहा कि कैप्टन साहिब यह सभी अजाद लोकतांत्रिक भारत के आफिसर है ना कि आपकी अग्रेंज समर्थक पटियाला रियासती फोर्स के सैनिक है इसलिए अफसरशाही को दुबारा धमकाना बंद करे एंवम् स्वास्थय लोकतंत्र के सजग प्रहरी बने। श्री चुग ने अपने बयान मे कहा कि 2002 से 2007 के मध्य पांच वर्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने लोकतंत्र को पंगु बनाकर अफसर शाही को धमकाया था और लोगो को मुगल व अंग्रेज काल के राजशाही व तानाशाही की याद दिलवाई थी।
श्री चुग ने कहा कि हर पार्टी को अपने केडर व समर्थको के बल पर कंही भी रैली करने का अधिकार है पर जहाँ अधिकार है वहां कृतव्य भी है, पर अंहकार मे चुर पटियाला राजशाही के अंहकारी राजा कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने पहले भी अपने शासनकाल मे पंजाब के विकास को ब्रेक लगा दी और सारी सरकार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे मे सिमेट कर, सरकार को आराम गाह बना दिया था। श्री चुग ने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को पंजाब की जनता भली भांति जानती है व उनकी अंहकारी, राजशाही सोच से चिर परिचित है। श्री चुग ने जोर देते हुए कहा कि यही कारण है कि पंजाब की जनता ने पिछले दो चुनावो मे कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को चारो खाने चित कर चुकी है व आगे भी उनसे पंजाब की जनता को कोई उम्मीद नही है। श्री चुग ने कहा कि पंजाब की जनता राज नही सेवा का भाव रखने वाली सरकार बनाने मे विश्वास रखती है।