Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सभी को स्वास्थ्य सेवा देने के लिए विशेष कार्यबल की जरूरत : जे.पी.नड्डा

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री,  जे.पी. नड्डा 10 दिसंबर, 2015 को नई दिल्‍ली में भारतीय उद्योग संघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित 12वें इंडिया हेल्‍थ समिट के दौरान संबोधित करते हुए।
केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री, जे.पी. नड्डा 10 दिसंबर, 2015 को नई दिल्‍ली में भारतीय उद्योग संघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित 12वें इंडिया हेल्‍थ समिट के दौरान संबोधित करते हुए।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Dec 2015

Last updated on: Dec 10, 2015, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने गुरुवार को कहा कि देश के सभी नागरिकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए एक ऐसे विशेष कार्यबल के गठन की जरूरत है, जिसमें सरकारी और निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं भी शामिल हों। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सालाना स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के तहत आयोजित 12वें भारत स्वास्थ्य सम्मेलन में नड्डा ने कहा, "हमारी सोच स्वास्थ्य क्षेत्र की तमाम चुनौतियों के बावजूद सभी को स्वास्थ्य सेवा के दायरे में लाने की है। यह काम एक विशेष कार्यबल बेहतर तरीके से कर सकता है, जिसमें मंत्रालय और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हों।"

उन्होंने इस काम को सफल बनाने के लिए सभी संबद्ध पक्षों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।देश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में भिन्नता की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर और मध्य भारत के जनजातीय आबादी वाले क्षेत्रों पर भी काफी ध्यान देने की जरूरत है।नड्डा ने कहा, "स्वास्थ्य क्षेत्र में मानव संसाधन की कमी, अपर्याप्त आधारभूत ढांचा, जरूरी दवाओं की आपूर्ति में समस्याएं आज भी चिंता की वजहें हैं।"उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और मिशन इंद्रधनुष ने देश में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। 

 

Tags: Jagat Prakash Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD