Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

प्रकाश सिंह बादल द्वारा गन्ने की सीजे-238 किस्म को अगेती किस्म के रूप में बीज़ने की इज़ाजत देने के लिए कृषि विभाग को निर्देश

सेखवां द्वारा मुख्यमंत्री के साथ बैठक, किसानों से संबंधित मामलों के शीघ्र हल के लिए निजी दखल की मांग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Dec 2015

Last updated on: Dec 07, 2015, 00:00 IST

राज्य भरके गन्ना उत्पादकों की दीर्घ कालीन मांग को स्वीकृत करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राज्य के कृषि विभाग को गन्ने की सीजे-238 किस्म को मध्यम किस्म की बजाये शीघ्र अगेती किस्म के रूप में बीज़ने की इज़ाजत देने के लिए कहा है।मुख्यमंत्री ने यह आश्वसन सीनयर अकाली नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स. सेवा सिंह सेखवां को उस समय दिलाया जब वह आज स. बादल को उनके निवास स्थान पर मिले। स. सेखवां ने किसानों विशेषकर गन्ना उत्पादकों से संबंधित विभिन्न मामलों के शीघ्र हल के लिए मुख्यमंत्री के निजी व प्रत्यक्ष दखल की मांग की।स. सेखवां ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्यभर के गन्ना उत्पादक लंबे समय से गन्ने की सीजे-238 किस्म को मध्यम किस्म की जगह अगेती किस्म घेाषित किये जाने की मांग कर रहें हैं। उन्होंने स. बादल पर जोर डाला कि वह गन्ना उत्पादकों को सीजे-238 किस्म को अगेती किस्म के रूप में बीज़ने की आज्ञा दें। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना ने इस संबंधी अपने ट्रायलों को अंतिम रूप दे दिया है और वह इस संबंध में ठोस परिणाम पर पहुंच गई है। 

इसके अतिरिक्त स. बादल ने कहा कि राज्य सरकार ने चीनी मिलों की ओर गन्ना उत्पादकों के बकाये के भुगतान के लिए सरगर्म विशेष पहलकदमियां की हैं और इसके अतिरिक्त राज्य में चीनी मिलों के निर्विघ्न कार्य को यकीनी बनाने के लिए कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र की 9 चीनी मिलों ने पहले ही गन्ना उत्पादकों को 450 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। इसी प्रकार ही 7 निजी चीनी मिलों ने भी पहले ही 988 करोड़ रुपये जारी कर दिये हैं जबकि गन्ना उत्पादकों की बकाया राशि का निजी चीनी मिलों के मालिकों द्वारा शीघ्र ही भुगतान कर दिया जायेगा क्योंकि राज्य सरकार ने पहले ही स्टेट गारंटी देकर 200 करोड़ रुपये के कर्जे का प्रबंध कर दिया है। इसी प्रकार ही राज्य सरकार ने गन्ना उत्पादकों और निजी चीनी मिलों के मालिकों के अत्याधिक हितों के मद्देनज़र गन्ने की पिढ़ाई के क्षेत्र निर्धारित कर दिया है।राज्य सरकार गन्ना उत्पादकों को हर स्थिति में मिलों के द्वारा 295 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गन्ने के मूल्य के भुगतान को यकीनी बनायेगी। गन्ना उत्पादकों और चीनी मिलों को पेश समस्याओं और चीनी मार्किट की मंदी के मद्देनजर ऐसा किया गया है।

गौरतलब है कि चीनी मिलें किसानों को 245 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गन्ने का भुगतान करेंगी जबकि वर्ष 2015-16 के पिढ़ाई के सीज़न दौरान राज्य सरकार द्वारा 50 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सब्सिडी उपलब्ध करवाई जायेगी।मंत्रीमंडल ने हाल की बैठक दौरान निजी चीनी मिलों के लिए नरम दरों वाले कर्जे का प्रबंध करने के लिए 4 करोड़ रुपये की गारंटी फीस माफ करने का निर्णय किया है ताकि वह किसानों के गन्ने के बकाये का भुगतान करने के योग्य हो सकें। नरम दरों वाले कर्जे पर व्याज की दर भी साढे तीन वर्ष के लिए सरकार द्वारा सहन की जायेगी ताकि निजी चीनी मिलें किसानों के गन्ने के भुगतान का बकाया अदा कर सकें।धान की उच्च स्तर पर निर्विघ्न और तस्लली बख्श खरीद पर संतुष्टि प्रकट करते हुये मुख्यमंत्री ने बताया कि आज क ी तिथि तक 143 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है जबकि पिछले वर्ष 118 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। 

 

Tags: Parkash Singh , Parkash Singh Badal , Janmeja Singh Sekhon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD