Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों की हर हाल में रक्षा हो : असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Nov 2015

Last updated on: Nov 27, 2015, 00:00 IST

मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि भारत में मुसलमानों के जीवन के अधिकार की हर हाल में रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का संविधान सभी नागरिकों को समान मौलिक अधिकार देता है। 'संविधान के प्रति प्रतिबद्धता' विषय पर विशेष चर्चा में हिस्सा लेते हुए ओवैसी ने कहा कि सदन में कोई भी इस बात से इनकार नहीं करेगा कि "देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ कितनी ही बार जीवन के अधिकार का हनन किया जा चुका है।"

संविधान निर्माता बी.आर.अंबेडकर के उद्धरणों का हवाला देते हुए ओवैसी ने लोकसभा को याद दिलाने की कोशिश की कि कैसे अल्पसंख्यक समुदायों को मौलिक अधिकारों, विशेषकर जीवन के अधिकार से वंचित किया गया है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश के सभी समुदायों का प्रधानमंत्री होने की संवैधानिक जिम्मेदारी को निभाना चाहिए।कुछ केंद्रीय मंत्रियों और राजग नेताओं पर सांप्रदायिक बयान देने का आरोप लगाते हुए ओवैसी ने पूछा, "क्या प्रधानमंत्री मुसलमानों के नहीं हैं?" सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "धर्मनिरपेक्षता क्या है? उन्हें इसे परिभाषित करने दीजिए।"

 

Tags: Asaduddin Owaisi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD