पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज राज्य के लोगों को अपील की कि वह राज्य के विकास और शांति के दुश्मन लोगों को एक मुंह तोड जवाब दे ताकि उनके बुरे मनसूबे कामयाब ना हो सके।आज यहां गांव खडूर साहिब, गोईंदवाल साहिब , भरोवाल , फतियाबाद,खवासपुर, वेईपुरी, लालपुरा और शेखचक्क में संगत दर्शन दौरान लोगों को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने आंतकवाद के काले दौर दौरान बहुत बड़ा जान और माल का नुकसान झेलना पड़ा पंरतु शिअद और भाजपा सरकार के यत्नों के कारण राज्य आज विकास की नई उंचाई छू रहा है। उन्होने कहा कि राज्य की उन्नति व शांति के विरोधी कुछ ताकते पुन पंजाब में साम्प्रदायिक जहर खोलना चाहते है जोकि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होने कहा कि राज्य सरकार ऐसी ताकतो का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से दृढ है।
मुख्यमंत्री ने लोगों को अपील की कि वह ऐसी ताकतो के भड़काऊ बयानो के प्रभाव अधीन ना आये और राज्य में अमन-शांति व भाईचारक एकता को मजबूत करने के लिए आगे आए। उन्होने कहा कि राज्य के लोगों के सहयोग से पंजाब सरकार राज्य में कभी भी काले दिन पुन नही आने देगी।लोक सभा सदस्य कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को दल बदलू करार देते हुये मुख्यमंत्री की राज्य के लोग कभी भी उस पर यकीन नही कर सकते क्योकि उसने अपने सारे राजनीतिक जीवन दौरान कई राजनीतिक दलो में शामिल हुये है और किसी भी पार्टी व पंजाब के लोगों के प्रति भी वफादार नही रहे बादल ने कहा कि समय कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पक्का अकाली होने की शपथ लेते थे और अकाली दल को पीठ दिखाकर नम्बर एक दुश्मन कांग्रेस पार्टी के साथ हाथ मिला लिया और अब फिर अपनी प्रधानगी लेने की लोगों को भ्रम मे डालने की कोशिश कर रहे है। पंरतु पंजाब के सुझवान लोग कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के झूठी बातों में कभी नही आएगें। उन्होने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पंजाबियों द्वारा नकारे हुये लीडर है।
राज्य सरकार द्वारा पंजाब में करवाई जा रही सदभावना रैलियों के बारे में बोलते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इन रैलियों का एजेडा राजनीति नही है बल्कि इन का एक मात्र उदेश्य राज्य में अमन-शंाति और सदियो पुरानी भाईचारक एकता को ओर मजबूती देना है उन्होने कहा कि हम पंजाब के विभिंन भाईचारे की सामाजिक सांझो और कदरो कीमतो की रक्षा करने के लिए वचनबद्ध है और इस उदेश्य को हासिल करने के लिए शिअद द्वारा सदभावना रैलिया आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया गया है।राज्य की समूची विरोधी पक्ष द्वारा पंजाब के विकास को मार्ग से भटकाने की बुरी चालो की आलोचना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पार्टियों ने कभी भी पंजाब के लोगों या राज्य के हित की बात नही की उन्होने कहा कि आज कुछ मामलो पर यह राजनीतिक पक्ष अपनी राजनीतिक रोटियां सकने की नाकाम कोशिशे कर रहे है पंरतु पजाब के लोग इनके बहकावे में नही आएगें।
राज्य सरकार द्वारा पंजाब के विकास के लिए किये गये यत्नों की चर्चा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के कड़े यत्नो के कारण ही पंजाब आज अतिरिक्त बिजली वाला राज्य है उन्होने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए वचनबद्ध है जिसके कारण हाल ही में राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तहत दी जाने वाली पैंशनों को दुगना करने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार उन्होने कहा कि राज्य के कमजोर वर्गो को बढिया स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाने के लिए राज्य की केबिनेट ने 28.50 लाख नीले कार्ड धारको सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भगत पूर्ण सिंह बीमा योजना तहत डाक्टरी ईलाज के लिए दी जाने वाली राशि को तीस हजार रूपये 50 हजार रूपये वार्षिक करने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यदि किसी कारणपरिवार के मुख्य की मौत हो जाती है तो संबधित परिवार को पांच लाख रूपये का मुआवजा जरूर देने का भी लोक पक्षीय निर्णय लिया है। स. बादल ने कहा कि राज्य के प्रत्येक किसान को पचास हजार रूपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जाएगा। और किसी भी तरह की दुर्घटना की सुरत में मौत हो जाने पर पांच लाख रूपये बीमे के रूप में दिया जाएगा। स. बादल ने संगत को संबोधन करते हुये कहा कि एक अनोखी योजना तहत पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम शुरू करने का निर्णय लिया है। जिस के तहत राज्य में श्री नादेड साहिब,वाराणसी, माता वैष्णो देवी और अजमेर शरीफ जाने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क रेल सफल व अन्य सुविधाए उपलब्ध करवाई जाएगी उन्होने यह भी घोषणा की कि पंजाब के हितों के लिए शिअद द्वारा लडे जाते समय समय पर संघर्षो धर्म युद्ध मोर्चे और एमरजंैसी युद्ध मोर्चे में हिस्सा लेने वाले संघर्षशील योद्धाओं के परिवारो व उनके आश्रितों को भी प्रति माह एक हजार रूपये पैशन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर बोलते हुये स. रणजीत सिंह ब्रहमपुरा, सीनीयर मीत प्रधान शिअद और संसद सदस्य ने कहा कि स. बादल द्वारा पंजाब के हितो की रक्षा के लिए समय समय पर लड़ी गई लड़ाईयों को कोई मुकाबला नही और हमेशा स. बादल ने लोक हितो को अपने निजी हितो से उपर रखा है। उन्होने कहा कि स. बादल की अध्यक्षता अधीन शिअद ने पंजाब के लोगों की जो सेवा की है उससे पंजाब में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये गये है स. बादल ने हमेशा किसानों के हितों के लिए समय समय की सरकारो के साथ पंजाबियों के साथ हो रहे सौतली मां वाले व्यवहार का विरोध किया है।इन संगत दर्शन कार्यक्रमो दौरान स. बादल ने गांवों में हैल्थ कल्ब स्थापित करने , पानी के निकासी नालो, डेरो को जाते रास्ते, धर्मशालाए, श्मशान घाटो , छप्पडो की सफाई, बिजली व्यवस्था के लिए लगभग 4.5 करोड़ के चेक भेंट किये।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त स. रविन्द्र सिंह ब्रहमपुरा, चेयरमैन जिला योजना कमेटी, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव श्री केजेएस चीमा और श्री अजोये शर्मा , स. बलविन्द्र सिंह धालीवाल डिप्टी कमीशनर ,श्री लोकनाथ आंगरा आईजी , स. अलविन्द्र पाल सिंह पखोके जिला प्रधान शिअद , स. रविन्द्र सिंह एसडीएम खडूर साहिब उपस्थित थे।