Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुखबीर सिंह बादल ने अमरेन्द्र को झूठी डीगें मारना छोडकर कांग्रेस की बठिंडा रैली की तिथि की घोषणा करने के लिए कहा

अमरेन्द्र को कहा, सदभावना रैली में शामिल होन के लिए जबरदस्ती के आरोप लगाकर पंजाबियों की बेइज्जती ना करे

सुखबीर सिंह बादल
सुखबीर सिंह बादल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Nov 2015

Last updated on: Nov 25, 2015, 00:00 IST

शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आज कांग्रेसी नेता अमरेन्द्र सिंह को कहा कि वह शिअद की सदभावना रैली का मुकाबला करने के लिए अपनी संभावी बठिंडा रैली की तिथि व समय घोषित करे और इस की बजाये स्वयं को संकट की स्थिति से निकालने के लिए झूठी डीगे ना हंके। यहां जारी एक बयान में शिअद प्रधान ने कांग्रेसी नेता को चेतावनी देते हुये कहा कि वह पंजाब के गोैरवमयी लोगों को यह कहकर अपमान ना करे कि उनको सदभावना रैली में शामिल होने के लिए जबरदस्ती की गई थी स. बादल ने कहा कि तुम अकाली दल पर राजनीतिक हमले करने के लिए आजाद हो पर पंजाबियों के सम्मान व यह दावे करके हमला ना करो की उनको उनकी इच्छा के विरूद्ध एक जनतक रैली में शामिल होने के लिए कहा गया था।शिअद प्रधान ने यह भी कहा कि इस तथ्य से क्या आजाद निगरानो द्वारा पांच जिलो की शिअद की सदभावना रैली में इतने बड़े एकत्र की संख्या दो लाख से ज्यादा बताई गई थी। अमरेन्द्र परेशान हो गया है औेर अब अपनी निराशा रैली में हिस्सा लेने वाले लोगो पर निकाल रहा है। 

अपनी लगातार असफलताओं की भड़ास के कारण अपना संतुलन ना गवाने की सलाह अमरेन्द्र को देते हुये स. बादल ने कहा कि यह लोग ही है जो कि सरकारे बनाते और तोड़ते है। उनका अपमान करने की कोशिश ना करो। लोग इस का जबाब इस ढंग से देगें कि तुमने सोचा भी नही होगा। यह बताते हुये कि कैप्टन अमरेन्द्र द्वारा स्वयं को मजाक का पात्र बनाते देखकर उनको केवल तरस ही आ रहा है , शिअद प्रधान ने कहा कि वह कांग्रेसी नेता के इस दावे को नही समझ सके कि संभावी कांग्रेसी रैली में राजस्थान और हरियाणा से लोगों को नही मंगवाया जाएगा।  स. बादल ने कहा कि सबसे पहले तो मैं अमरेन्द्र को यह मानने के लिए धन्यवाद करूगा कि शिअद का राजस्थान और हरियाणा में बड़ा आधार है। मैं उसको यह भी पूछना चाहूगा कि क्या वह कल को हमारे व तमिलनाडू एवं आंध्रप्रदेश के लोगों का हजूम लाने के इल्जाम भी लगाएगा यदि मैं अमरेन्द्र सिंह के बयान को सीधे तौर पर मानू तो सदभावना रैलियों को अंत मौके शिअद एक राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी और कांग्रेस का आधार क्षेत्रीय स्तर तक नाममात्र रह जाएगा।

अमरेन्द्र की इस बात से सहमति जताते हुये कि शीशे के घरों में रहने वाले दूसरो पर पत्थर नही फैंकते । स. बादल ने कहा कि कंग्रेसी नेता के मामले में स्विटजरलैड के फैडरल टैक्स प्रशासन द्वारा फेंके गये एक ही पत्थर के भारत तक पहुंचने की देर है कि अमरेन्द्र के दावो का सारा ढांचा खत्म हो जाएगा। शिअद के प्रधान ने कहा कि तुम्हारे स्विस बैंक  के विवरण शीघ्र ही भारतीय  अधिकारियों के साथ सांझे किये जाएगें और सारा देश इस बात का गवाह होगा कि शीशे के घर में कौन रहता है।शिअद प्रधान ने आगे कहा कि यह सच है कि पटियाला शाही घराने के चिराग द्वारा पंजाब में सत्ता हासिल करने के लिए बहुत बेताबी दिखाई जा रही है और यही कारण है कि उसके द्वारा मनो कल्पित बयान दिये जा रहे है। स. बादल ने यह भी कहा कि तुम्हारी महाराजे वाली शाही आदते लोगों द्वारा लगातार दो असैम्बली चुनावों में नकारी जा चुकी है। राज्य की राजनीति में तुम्हारी वापिसी की अब कोई उम्मीद नही है। अपने आप को राहुल गांधी के पिठू के रूप में पेश करके और उसके पैरों में गिरकर वहउसके खिलाफ पहले की गई अपमान जनक बयानबाजी वापिस लेने के तरीके अब नही चलेगें यह सारा कुछ तो हो गया है कि तुमसे सभी लोग अपना विश्वास गवा चुके है एक बार खोया हुआ विश्वास दोबारा हासिल नही किया जा सकता है।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD