एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के मुख्यालय में आज झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई व आयरन लेडी व भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को यद् किया व उनके चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित की l इस मौके पर फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा आज दो महान स्त्रियों का जन्मदिन है और भारत को इन दोनों स्त्रियों पर गर्व है l शांडिल्य ने फ्रंट पधादिकारियों को संबोधित करते हुए कहा आज भ्रूण में बेटी को मार दिया जाता है जो गलत है उन्होंने कहा अपनी बेटियों को दिमाग में इंदिरा गाँधी,रानी लक्ष्मी बाई,सरोजिनी नायडू,मदर टेरेसा रखकर पालन-पोषण करना चाहिए l शांडिल्य ने कहा इंदिरा गाँधी व रानी लक्ष्मी बाई देश की बेटियों के रूप में उभरी l इसलिए हम सबको शपथ लेनी चाहिए की भ्रूण में बेटी की हत्या नहीं करेंगे क्योंकि एक दिन यही बेटी देश का गौरव बनेगी l इस मौके पर कुलवंत सिंह मानकपुर,मनीष पासी,सुभाष मेहता,वीरेंद्र मिड्डा,सुरेश शर्मा,गुलशन गुलाटी,केसर सिंह व फ्रंट के अन्य सदस्य मौजूद थे l