Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

क्वेस्ट गु्रप के वार्षिक समागम में विभिन्न सभ्याचारों की दिखी झलक, तकनीकि व मनोरंजक प्रोग्रामों की लगी झड़ी

क्वेस्ट गु्रप के वार्षिक समागम में विभिन्न सभ्याचारों की दिखी झलक, तकनीकि व मनोरंजक प्रोग्रामों की लगी झड़ी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 03 Nov 2015

Last updated on: Nov 03, 2015, 00:00 IST

क्वेस्ट गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस में फ्लेयर 2015 बेनर के तले वार्षिक समागम धूमधाम से मनाया गया। भारत के विभिन्न प्रदेशों के लोकनाच का प्रदर्शन करके विद्यार्थियों ने इस खूबसूरत प्रोग्राम को रंग बिरंगे गुलदस्ते की तरह सजा दिया। इस दौरान छात्रों ने कैंपस को अपनी कलाकारी से सजाने में विशेष दिलचस्पी दिखाई। इसके साथ ही पूरा दिन विभिन्न्न तरह के प्रोग्रामों की पेशकश ने मौजूद दर्शकों को बांधे रखा। इस बेहतरीन प्रोग्राम की शुरुआत मुख्यातिथी राजिन्द्र सिंह, डीजीपी, पंजाब स्टेट ह्यूमन राईटस कमिश्न द्वारा की गई, जबकि श्री फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी जतिन्द्र सिंह खैरा विशेष अतिथी थे। इसके बाद छात्रों ने एक के बाद एक गु्रप व सोलो डांस, क्षेत्रीय लोकनाच, प्रेरणादायक नाटक व हासरस स्किटों के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। क्वेस्ट गु्रप के चेयरमैन डीएस सेखों ने उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि कलात्मक गतीविधियां जीवन का अहम हिस्सा हैं, जबकि विद्यार्थी जीवन में यह अपना अहम स्थान रखती हैं। उन्होंने छात्रों को संजीदा पढ़ाई, खेलों में चुस्ती व अन्य गतीविधियों के माध्यम से जीवन को रसमय करने के लिए प्रेरित करते हुए विद्यार्थी जीवन को समझने के लिए कहा।

इस अवसर पर विशेष अतिथी राजिन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा पेश की गई प्रस्तुतियों की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें एक ही स्टेज पर जिस तरह से देश के विभिन्न प्रांतों व नेपाल के बेहतरीन लोकनाच देखने को मिले हैं वे काबिले तारीफ है। इस अवसर पर श्री राजिन्द्र सिंह, चेयरमैन सेखों, वाईस चेयरमैन जेपीएस धालीवाल व वाईस चेयरमैन एचपीएस कांडा द्वारस विभिन्न कैटेगिरीज में विजयी रहे छात्रों को इनाम वितरित किए गए। बेहतरीन पेशकश के लिए नेयान को बेस्ट मेल परफार्मर, क्रिस्टीना को बेस्ट फीमेल परफार्मर से नवाजा गया। जबकि बिपन तापलिया को स्टूडेंट आफ दि ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया।

 

Tags: Quest Group of Institutions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD