Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

क्वेस्ट गु्रप का दो दिवसीय वार्षिक समागम धूमधाम से संपन्न

दूसरे दिन पंजाब की शान गिद्दे व भांगड़े के नाम रहा, क्वेस्ट गु्रप में दो दिवसीय वार्षिक समागम का आयोजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 09 Nov 2016

Last updated on: Nov 09, 2016, 00:00 IST

क्वेस्ट गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस, झंजेड़ी का दो दिवसीय वार्षिक समागम रौनक व मनोरंजन भरपूर अपनी यादगारी छाप छोड़ता हुआ संपन्न हो गया। इन दो दिनों में जहां दूसरा दिन पंजाब के सभ्याचारक गिद्दा व भांगड़े के नाम रहा वहीं पहले दिन विभिन्न फूलों के गुलदस्ते जैसे अन्य प्रदेशों से पढऩे आए छात्रों ने अपने प्रदेशों के नृत्य पेश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस खूबसूरत शाम के मुख्यातिथी दीपक वोहरा लीसोथो व गिन्नी बिसाउ देशों के प्रधान मंत्री के मुख्या सलाहकार थे। प्रोग्राम की शुरुआत मुख्यातिथी दीपक वोहरा द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर की गई। जिसके बाद कालेज के छात्रों द्वारा भगवान की वंदना करके प्रोग्राम को आगे बढ़ाया। इसके साथ ही छात्रों ने कई हंसी भरी स्किटों से दर्शकों को हंसा हंसा कर लोट पोट कर दिया। इसके साथ ही छात्रों द्वारा फैशन शो व राक बैंड की पेशकश अपनी अलग छाप छोड़ती नजर आई। पंजाब की शान गिद्दा व भांगड़े की ताल पर छात्र सीटों से उठ कर तालियों बजाते नजर आए। 

इस रंगारंग प्रोग्राम के बाद शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में नाम कमाने वाले छात्रों मुख्या तिथी दीपक वोहरा व चेयरमैन डी एस सेखों द्वारा इनाम व मेडल वितरित किए गए। जबकि वाईस चेयरमैन हरिन्द्र कांडा व जेपी एस धालीवाल भी स्टेज पर मौजूद थे।इस अवसर पर दीपक वोहरा ने विजयी छात्रों को बधाई देते हुए दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि बेशक शिक्षा छात्रों को सफलता की उचाई पर लेकर जाती है परंतु असल कामयाबी वही हासिल करते हैं जो सख्त मेहनत, अनुशासन व असूलों पर चलते हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्टेज पर विभिन्न प्रदेशों की पेशकारी को प्रशंसा करते हुए इस बात बधाई दी कि वे क्वेस्ट गु्रप में अपनी पढ़ाई के दौरान ही देश के विभिन्न हिस्सों से पढऩे आए दोस्त बना रहे हैं।चेयरमैन सेखों ने समूह छात्रों व स्टाफ द्वारा की पेशकारी के लिए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस खूबसूरत समागम की समाप्ति वाईस चेयरमैन जेपीएस धालीवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर की गई।

 

Tags: Quest Group of Institutions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD