Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

टोंटी नहीं मिली तो कटेगा पानी का कनैक्शन:घनश्याम सर्राफ

जलघर के 200 मीटर दायरे में टयूबवैल मिला तो होगी कार्रवाई

घनश्याम सर्राफ
घनश्याम सर्राफ
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 27 Oct 2015

Last updated on: Oct 27, 2015, 00:00 IST

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री घनश्याम सर्राफ ने कहा कि शहर व गांव में जिस उपभोक्ता के घर के बाहर लगे नल पर टोंटी नहीं लगी मिली तो उस उपभोक्ता का पानी का कनैक्शन अवैध मानकर काटा जाएगा। यह मुहीम शीघ्र शुरू होगी और इस बारे में सभी संबंधित अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया। साथ ही मंत्री ने कहा कि इस मामले में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। अगर किसी अधिकारी ने लापरवाही बरती तो उनसे भी सख्ती से निपटा जाएगा। वे आज अपने आवास पर आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी गांव, कस्बों व शहरों में पानी की सप्लाई के वक्त गलियों व व बस्तियों में जाकर यह देखे कि किस उपभोक्ता के नल पर टोंटी नहीं है। टोंटी न लगे नलों को अवैध नलों की श्रेणी में डालकर उन कनैक्शनों को तत्काल हटाए। इस कार्य में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। 

हर व्यक्ति को पर्याप्त पानी का अधिकार

मंत्री सर्राफ ने बताया कि जिस उपभोक्ता का पहले मकान पड़ता है,तो उस उपभोक्ता के नल में ज्यादा प्रेशर आना लाजिमी है। ज्यादा प्रेशर से उस मकान वाले उपभोक्ता के घरों में पानी का स्टाक शीघ्र पूरा हो जाएगा। फिर उक्त उपभोक्ता नलकों का पानी नालियों में छोड़ देता है, जिसकी वजह से आगे वाले मकाने में पानी नहीं पहुंचा पाता। अगर उपभोक्ता के घरों के आगे नलों पर टोंटी होगी तो लाइन के अंत में पडऩे वाले उपभोक्ता के घर में भी पूरा पानी पहुंच पाएगा। 

200 मीटर के दायरे में टयूबवैल मिला तो होगी कार्रवाई

मंत्री सर्राफ ने कहा कि कुछ जलघरों के आसपास टयूबवैल लगे होने की सुचनाएं मिली है। जलघर के नजदीक टयूबवैल होने से पानी के स्टाक पर पूरा असर पड़ता है। अब जलघर के दो सौ मीटर के दायरे में कोई भी टयूबवैल नहीं होना चाहिए। अधिकारी हरेक जलघर पर जाकर देखे और जांचे। जलघर के नजदीक कोई भी टयूबवैल नहीं होना चाहिए। अगर मिलता है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मंत्री श्री सर्राफ ने बताया कि हर व्यक्ति व परिवार को पूरा एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाना उनकी सरकार व उनकी प्राथमिकता है। इस मामले में किसी तरह की कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने इस बारे में सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके है।

 

Tags: Ghanshyam Saraf

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD