Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

क्वेस्ट गु्रप में रुपए के निवेश व विकास की दर के तरीके बताए गए

क्वेस्ट गु्रप में रुपए के निवेश व विकास की दर के तरीके बताए गए
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 26 Oct 2015

Last updated on: Oct 26, 2015, 00:00 IST

क्वेस्ट गु्रप आफ इंस्टीट्यूटस द्वारा भविष्य के मैनेजरों को रुपए के निवेश, मुद्रा सफीती, कारोबार, निजी विकास दर व पैसे के प्रबंधन के तरीकों से अवगत करवाने के लिए कैंपस में एक सैमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इन्नोवेटिव फाईनांस सर्विस के सीईओ सुखदीप सिंह ने एमबीए के विद्यार्थियों के साथ संबंधित विषय बारे जानकारी शेयर की। इस दौरान छात्रों को बचत व निवेश के तरीके भी बताए गए। सुखदीप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी तरह के निवेश से पहले उससे जुड़े दूसरे पहलुओं को जानना बेहद जरूरी होता है। उन्होंने निवेश के विभिन्न तरह के तरीकों व उससे जुड़ी अहम कडिय़ों की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी। 

इसके अलावा छोटी बचत के तरीकों बारे भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।इस अवसर पर क्वेस्ट गु्रप के चेयरमैन डीएस सेखों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्वेस्ट गु्रप द्वारा अपने छात्रों को समय का साथी बनाते हुए अकादमिक जानकारी के साथ प्रेक्टिकल जानकारी भी दी जाती है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा पूरी करते ही उनके लिए चैलेंज भरा जीवन उनका इंतजार कर रहा होगा। इसलिए शिक्षा हासिल करते हुए हासिल की हुई जानकारी न सिर्फ उनके लिए लाभदायक होगी बल्कि उनके कैरियर की शुरुआत में ही उन्हें दूसरों से कई वर्ष आगे तरक्की के रास्ते पर ले जाएगी। इस अवसर पर क्वेस्ट गु्रप के वाईस चेयरमैन एचपीएस कांडा ने स्पीकर सुखदीप सिंह को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

 

Tags: Quest Group of Institutions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD