Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत को तोड़ने की सोच रखने वाले ओवैसी का मरते दम तक करता रहूँगा विरोध – वीरेश शांडिल्य

एटीएफआई सुप्रीमो ने कहा की पाकिस्तान,दुबई,सऊदी अरब,जर्मनी,कनाडा,अबू धाभी,थाईलैंड,फ्रांस,हैदराबाद व सहित कई जगहों से मिल रही है बम से उड़ाने की धमकी

भारत को तोड़ने की सोच रखने वाले ओवैसी का मरते दम तक करता रहूँगा विरोध – वीरेश शांडिल्य
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 18 Oct 2015

Last updated on: Oct 18, 2015, 00:00 IST

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज फ्रंट के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की हैदराबाद के अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक वीडियो वायरल किया था की यदि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दी जाएँ तो 25 करोड़ मुसलमान 100 करोड़ हिन्दुओ पर भारी पडेगा l उन्होंने कहा इस पर ओवैसी की भाषा में ही उन्हने जवाब दिया की चाँद लोगों को लेकर ओवैसी भारत की एकता और अखंडता को भंग करना चाहता है जिसे उनका फ्रंट बर्दाश्त नहीं करेगा और भारत को तोड़ने की सोच रखने वाले ओवैसी हो या कोई भी आतंकवादी संगठन उसका वह मरते दम तक विरोध करते रहेंगे l साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया की उनका फ्रंट अखंड और संगठित भारत की कल्पना करता है जिसमे हिन्दू,मुस्लिम,सिख,इसाई सभी धर्मो को एक समान आदर है लेकिन ओवैसी व उस जैसी सोच जैसे मानसिकता रखने वाले नेता का कोई स्थान नहीं है भले वो किसी धर्म से हो l वीरेश शांडिल्य ने कहा ओवैसी क्व लोग उन्हें डराने की कौशिश कर रहे है 

उन्होंने कहा ऐसे लोगों को वह बताना चाहते है की देश की एकता के लिए उनके खून का कतरा कतरा कुर्बान है एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा की उन्हें 12 अक्टूबर रात से पाकिस्तान,दुबई,सऊदीरब,फ्रांस,सिंगापुर,मलेशिया,अबूधाभी,अमेरिका,थाईलैंड,कनाडा,ऑस्ट्रेलिया,इंग्लैंड व भारत के हैदराबाद,तमिल नाडू,केरला,उत्तर प्रदेश,बॉम्बे,जम्मू-कश्मीर सहित बहुत जगहों से बम से उड़ाने व गोली मारने की धमकियाँ आई और यही नहीं उनके मोबाइल पर किसी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के नाम से बम से उड़ाने की धमकियां दी l इन धमकियों में उन्होने भारत के प्रधानमन्त्री को बुरा भला कहा और कहा की हम गौ को काटते रहेंगे तुम्हारे से जो होता है कर लो और उन्हें फेसबुक पर लगातार धमकिया मिल रही है और उनके अलग-अलग फोटो वायरल हो रही है एक फोटो में तो पाकिस्तान का इमरान खान उनकी गर्दन काटते दिखाया जो उनकी फेसबुक पर उलब्ध है l शांडिल्य ने कहा उन्होंने इसकी सूचना पुलिस पोस्ट न- 4 , डीसीपी सुरेन्द्र पाल , सीपी ओ.पी सिंह , गृह मंत्री राजनाथ सिंह को डे दी है उन्होंने कहा वह पंजाब में शिफ्ट हो चुके है और उनका परिवार अम्बाला में है इसलिए उन्होंने अम्बाला पुलिस को शिकायत दी और पुलिस चौंकी नंबर-4 के इंचार्ज ने माना की शांडिल्य के फ़ोन पर जो फ़ोन आयें है वह इंटरनेशल कॉल आई है l 

शांडिल्य ने कहा वह अशफाक उल्ला खान की पूजा करते है और हिन्दुस्तान ही एक ऐसा मुलख है जहा जाकिर हुसैन , मोहम्मद हिदायतुल्लाह व फक्रुद्दीन अली अहमद ,एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति व जाकिर हुसैन, मोहम्मद हिदायतुल्लाह रहे व हामिद अंसारी भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति है l उन्होंने कहा उनके फ्रंट ने यह मांग की थी की कलाम की प्रतिमा संसद में लागे जाएँ क्योंकि उनका फ्रंट देश की एकता और अखंडता चाहता है उन्होंने कहा की ओवैसी जैसे लोग देश के लिए दीमक है जो उनके समर्थक उन्हें बम से उड़ाने की धमकियाँ दे रहे है वह बताना चाहते है की मै उस भारत माँ का सपूत हूँ जिसने भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव,अशफाक उल्ला खान,करतार सराभा,राम प्रसाद बिसिमिल,उधम सिंह जैसे फांसी के फंदे चूमने वालों को जन्म दिया l उन्होंने देश की सवा सौ करोड़ जनता से अपील की जिनमे हिन्दू,मुस्लिम,सिख,इसाई की आओ ओवैसी जैसे तमाम लोगों को सबक सिखाने का संकल्प लें की ओवैसी का विरोध करो जो हिन्दुस्तान में एक और पाकिस्तान चाहता है l शांडिल्य ने कहा मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना l     

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD