Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भ्रष्‍टाचार की भैंट चढा श्रद्धा का सैलाब फल्‍गू मेला

स्‍थानिय प्रशासन के खिलाफ मामले की सुप्रीम कोर्ट में लगाई जायेगी जनहित याचिका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News ( राजकुमार अग्रवाल )

कैथल , 10 Oct 2015

Last updated on: Oct 10, 2015, 00:00 IST

हरियाणा राज्य में कैथल जिले के पुण्‍डरी उप-तहसील में फारल गांव में स्थित श्राद्ध पक्ष में अपने पूर्वजों को पिंड दान करने के लिए फलगू मेला लगता है। फल्‍गू मेले का संचालन व प्रबन्‍धन कैथल जिला कलक्‍टर व पुलिस अधीक्षक की देखरेख पूर्णरूप से प्रशासनिक स्‍तर पर होता है। एक कहावत है कि ''जब बाड ही खेत को खाये तो माली बेचारा क्‍या करें'' यह कहावत इस बार फल्‍गू मेले में चरितार्थ होती देखी जा सकती है। प्रशासन की नजर में श्रद्धा के दौरान फलगु मेला निष्पक्ष और श्रद्धा के साथ लगता है। यहां हिंदू अपने पूर्वजों की याद में भोजन के रूप में प्रसाद बनाकर पिंडदान करतें है। इस जगह पर पितरों के पक्ष में किया प्रसाद (पिंडदान) से पूर्वजों की आत्मा को राहत मिलती है। श्राद्ध पक्ष में लगने वाले इस मेले में हरियाणा प्रांत सहीत अन्‍य राज्‍यों से भी भक्तजन पिंण्‍डदान करने यहां आतें है। मेले में मनिहारी, खिलौनों की दूकानें सजती है तथा मेले की शोभा बढाने के लिए यहां पर मनोरंजन के कई आईटम लगतें है जिसमें सर्कस, झूले, मौतकुआं, जादूगर आदि। 

इस बार हमारी टीम ने फलगू का दौरा किया तो पाया की वहां पर भी मनोरंजन स्‍थल पर मारूती सर्कस के नाम से मौत कुआं चलाया जा रहा है। जब इस मामले मनोरंजन के संसाधन उपलब्‍ध करवाने वाले व्‍यवसायी से बातचित की तो उन्‍होनें खबर टुडे की टीम को कई चौंकाने वाली बात कही। व्‍यवसायी का कहना है कि यहां फल्‍गू में मनोरंजन के लिए मौत कुआं चलाने के लिए प्रशासन को रिश्‍वत के नाम पर लाखों रूपये दिये है। मनोरंजन स्‍थल पर मारूती सकर्स के नाम पर मौत कुआं ही चलेगा साथ ही जादू व सर्कस में लडकीयों द्वारा अश्‍लील डांस करवाया जाता है। मामले की गम्‍भीरता को लेते हुए इस बार एक समाजसेवक ने मौत कुआं के इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाने का पूरा मन बना रखा है। वहीं मौत कुआं व अश्‍लील डांस और रात को तेज आवाज में बजने वाले लाउड स्‍पीकर पर रोक लगाने के लिए राजस्‍थान प्रदेश के समाजसेवक ने जिला कलक्‍टर को शिकायती पत्र पेश कर मांग की है। साथ ही शिकायती पत्र की प्रतियां माननीय राज्‍यपाल हरियाणा, मुख्‍यमंत्री हरियाणा, प्रमुख शासन सचिव हरियाणा, महानिदेशक भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो चण्‍डीगड को भेजी है। आपको बता दें की मौत कुआं पर माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्णरूप से प्रतिबन्‍ध लगाया हुआ है। 

बावजूद इसके इस बार श्रद्धा के सैलाब फल्‍गू मेले में भ्रष्‍टाचार मुक्‍त हरियाणा प्रदेश के कैथल जिले का प्रशासन भ्रष्‍टाचार के गन्‍दे सागर में डूबकी लगाते हुए ईमानदारी से मेला संचालन करने की लीक पीट रहा है। वहीं मोदी सरकार द्वारा टीवी व भारत भर के सभी अखबारों के माध्‍यम से प्रचार-प्रसार करने में रोजाना करोडों रूपये विज्ञापनों पर इस बात के लिए खर्च किये जा रहे है किकम वॉट की एलईडी बल्‍ब व सीएफएल ट्यूब लगाओं ताकि देश में बिजली बचाई जा सके। मोदी के प्रचार-प्रसार से यहां के जिला प्रशासन के तो कानों पर जूं तक नहीं रैंगी है। ऐसा फल्‍गू मेले में बिजली व रोशनी व्‍यवस्‍था को देखकर आप खुद ही समझ जाओगें। रोशनी के लिए एलईडी की तो दूर की बात वहां पर तो हजारों की संख्‍या में दो-दो सौ वॉट के बल्‍ब जलाये जा रहें है जिससे रोजाना लाखों की बिजली खपत होती है। अब यहां प्रशासन पर कई सवाल खडे होतें है। क्‍या यही है करोडों रूपये अनाधिकृत रूप से खर्च कर मेला प्रबन्‍धन व्‍यवस्‍था? इस बार चल रहे फल्‍गू मेले से सम्‍बन्धित सम्‍पूर्ण सिस्‍टम का जबाब जल्‍द ही उस समाजसेवक को कोर्ट के सामने कैथल के जिला कलक्‍टर व पुलिस अधीक्षक को देने ही होगें। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD