Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

पूर्व मुख्य मंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने बिजली दरों के खिलाफ पंचकूला स्थित शक्ति भवन के सामने धरना दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 07 Oct 2015

Last updated on: Oct 07, 2015, 00:00 IST

हरियाणा के पूर्व मुख्य मंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज प्रदेश में बेतहाशा बढ़ाई गई बिजली दरों के खिलाफ पंचकूला स्थित शक्ति भवन के सामने धरना दिया। इस धरने में कांग्रेस के सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों सहित प्रदेश भर के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। धरने को सम्बोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में बिजली की दरों में ऐसी अनावश्यक तथा अंधाधुंध बढ़ोतरी इससे पूर्व कभी नहीं देखी। छोटे-छोटे उपभोक्ताओं के भारी-भारी बिजली बिलों ने प्रदेश भर में हाहाकार मचा रखी है। जिस घर में भी बिजली का बिल जाता है, उस पर अंकित राशि को देखते ही सम्बन्धित व्यक्ति के होश उड़ जाते हैं। इसके अतिरिक्त बिजली कम्पनियां बिना कुछ सोचे समझे आंख बन्द करके उपभोक्ताओं को बिल भेज रही हैं। कुछ उपभोक्ताओं को तो मकान की कीमत से ज्यादा बिजली का बिल भेज रखा है। दो कमरों के छोटे से घर का लाखों का बिल जनता के साथ क्रूर सरकारी मजाक नहीं तो और क्या है ? उन्होंने हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हरियाणा की जनता इस सरकारी अत्याचार को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी और इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। सरकार या तो बढ़ी हुई दरों को वापिस ले अन्यथा इसके गम्भीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

हुड्डा ने कहा कि उनके सरकार से दो सवाल हैं - पहला बिजली की दरों में बढ़ोतरी क्यों की गई, दूसरा जनता बढ़ी हुई दरों के भारी-भरकम बिजली बिलों का भुगतान कैसे करेगी?जहां तक बिजली बिलों में बढ़ोतरी का सवाल है न तो सरकार ने कोई नया थर्मल प्लांट लगाया है जैसा कि उनके कार्यकाल में चार नये थर्मल प्लांट लगे थे, जिसके कारण हरियाणा बिजली में आत्मनिर्भर हुआ था। न ही भाजपा सरकार ने बिजली का कोई बिल माफ किया है जैसा कि उन्होंने सरकार बनते ही 1600 करोड़ रूपये के बिजली के बिल माफ किए थे। और न ही अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं।  हरियाणा में जब  भाजपा सरकार ने बिजली के क्षेत्र में कुछ नया काम किया ही नहीं तो बिल बढ़ाने का औचित्य ही क्या है ?

हुड्डा ने आगे कहा कि दूसरा, और ज्वलंत सवाल यह है कि जनता इन भारी-भरकम बिलों का भुगतान करेगी कैसे ? किसान की फसल मंडियों में बुरी तरह पिट रही है। मुनाफा तो दूर उसे लागत भी नहीं मिल रही। कांग्रेस शासन में 6000 रूपये क्विंटल तक बिकने वाला धान 1200 रूपये में बिक रहा है। गन्ने की कीमत का अब तक भुगतान नहीं हुआ है। व्यापार चैपट हो गया है। व्यापारी अपनी जमा पूंजी खाकर गुजारा कर रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों को उनकी सरकार ने जो पंजाब स्केल दिया था, वह वापिस ले लिया है। 25,000 अस्थाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। वृद्ध अवस्था सम्मान भत्ता तथा विधवा पैंशन 1500 रूपये से घटा कर 1200 रूपये कर दिया है। गरीब आदमी का भोजन दाल 200 रूपये किलो तक हो गई है। सरकार ने डीजल पर वैट 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत कर दिया है। सरकार ने हरियाणा में कोई वर्ग ऐसा नहीं छोड़ा  जिस पर आर्थिक चोट न मारी हो । हर वर्ग की कमर तोड़ दी है। ऐसी स्थिति में सरकार बताए कि बिजली के इन भयंकर बिलों का भुगतान जनता कैसे करेगी ?

हुड्डा ने कहा कि सरकार के पास हमारे सवालों का कोई तर्कसंगत जवाब नहीं है तो वे अपने सिर से बला उतारते हुए अनर्गल प्रचार कर रहे हैं कि बिलों की बढ़ोतरी का फैसला पिछली सरकार ने 2013 में ले लिया था, जबकि हकीकत यह है कि वह वित्त विभाग का एक प्रस्ताव था, जिसे 2014  अक्तुबर, जब तक उनकी सरकार रही तो उन्होंने बिजली के बिलों में बढ़ोतरी के किसी भी निर्णय को लागु नहीं होने दिया। यदि पूर्ववर्ति सरकार के फैसलों को वर्तमान भाजपा सरकार इतना ही सम्मान देती है तो सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमैंट की उम्र 58 साल की बजाए 60 साल करने, बुढ़ापा पैंशन 1500 रूपये महीना करने और सरकारी कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने आदि जैसे पिछली सरकार के जनहितकारी फैसलों को भाजपा सरकार ने क्यों पलट दिया ?

 

Tags: Bhupinder Singh Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD