Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

देश की राजनीतिक दिशा तय करेगा बिहार चुनाव : सोनिया गांधी

देश की राजनीतिक दिशा तय करेगा बिहार चुनाव : सोनिया गांधी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भागलपुर , 03 Oct 2015

Last updated on: Oct 03, 2015, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को यहां बिहार विधानसभा चुनाव को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि राज्य का चुनाव देश की राजनीतिक दिशा तय करेगा। भागलपुर के कहलगांव से कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए सोनिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के पूर्व मोदी और केंद्र के द्वारा जितने भी वादे किए गए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ।उन्होंने कहा, "बेरोजगारों को रोजगार देने के वादे किए गए थे। क्या बेरोजगारों की संख्या नहीं बढ़ गई?" 

सोनिया ने प्रधानमंत्री पर बिहार के लोगों के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कहा, "केन्द्र सरकार द्वारा बिहार को जो 1़25 करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया है, उसमें सच्चाई कम, धोखा ज्यादा है।"कांग्रेस अध्यक्ष ने पैकेज को 'री-पैकेजिंग' करार देते हुए कहा कि उसमें पुरानी योजनाओं को ही शामिल कर पैकेज बताया जा रहा है।केन्द्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा, "केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण देश के किसानों, श्रमिकों और बुनकरों का रोजगार प्रभावित हुआ है। सिर्फ कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा है।"

सोनिया ने नीतीश कुमार की छवि को साफ-सुथरा और उन्हें एक अच्छा मुख्यमंत्री करार देते हुए राज्य के लोगों से महागठबंधन को जीत दिलाने का आह्वान किया।उल्लेखनीय है कि जद (यू), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस महागठबंधन में शामिल हैं। महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद केउम्मीदवार नीतीश कुमार हैं।इसके बाद सोनिया एक और चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए गया के वजीरगंज रवाना हो गईं।

 

Tags: Sonia Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD