Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

168 हेल्पलाइन और ई-स्टैंपिंग के कारण राजस्व विभाग में लोक पक्षीय तबदीलीयां हुई : बिक्रम सिह मजीठिया

यूथ अकाली दल की भर्ती मुहिम को बड़ा प्रौत्साहन, विद्यार्थियों के कल्याण के लिए राम नवमी कमेटी को 5 लाख रुपये की ग्रांट का एलान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 02 Oct 2015

Last updated on: Oct 02, 2015, 00:00 IST

पंजाब के राजस्व एवं लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिह मजीठिया ने कहा है कि राजस्व विभाग में और पारदर्शिता एवं जवाबदेही निर्धारित करने के लिए शुरू की गई 168 हेल्पलाइन और ई-स्टैंपिंग के कारण निम्न स्तर पर बड़ी लोकपक्षीय तबदीलियां आई हैं क्योंकि इस से आम लोगों का सशक्तिकरण हुआ है।आज यहां राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा विद्यार्थीयों को छात्रवृति वितरण समारोह की अध्यक्षता करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुये स. मजीठिया ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा देश में पहली बार पूरा जमीनी रिकार्ड ऑनलाइन करने के बाद लोगों की किसी भी मुश्किल के हल के लिए 168 हेल्पलाइन जारी की गई थी, जिस पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन 3 पड़ावों अधीन कार्य करती है जिस तहत कोई भी जमीनी रिकार्ड एवं डीड की रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी हासिल कर सकता है। 

राजस्व विभाग में चल रहे केसों संबंधी जानकारी प्राप्त करने के अतिरिक्त कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है जिसके पश्चात संबंधित शिकायतकत्र्ता को एक विलक्षण नंबर जारी किया जाता है जोकि भविष्य में शिकायत पर हो रही कार्रवाई संबंधी जानकारी प्राप्त करने का आधार है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रवासी भारतीयों की सुविधा के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है जिस तहत वह 24 घंटे इस हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, जबकि बाकी व्यक्ति सुबह 7 बजे से 7 बजे तक हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।ई-स्टैंपिंग शुरू करने से हुये प्रभावों संबंधी स. मजीठिया ने कहा कि इससे ना सिर्फ लोगों को बड़ी सुविधा मिली है बल्कि सरकारी राजस्व में भी उल्लेखनीय बढ़ौतरी हुई है। उन्होंने बताया कि अब अस्टाम बैंकों, डाकखानों, सोसाईटियों आदि से भी प्राप्त किये जा सकते हैं।यूथ अकाली दल की भर्ती मुहिम संबंधी एक प्रशन के उत्तर में स. मजीठिया ने कहा कि इस मुहिम को बड़ा प्रौत्साहन मिला है और पार्टी द्वारा भर्ती में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है, जिस तहत भर्ती होने वाले नौजवान की पृष्ठभूमि, पूरा पते आदि संबंधी तीसरे पक्ष द्वारा तसदीक करवाई जा रही है।रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा लोगों के कल्याण के लिए किये जा रहे प्रयत्नों का जिक्र करते हुये स. मजीठिया ने कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा या त्रासदी के समय कमेटी द्वारा लोगों की भलाई के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा डाला जाता है। 

उन्होंने विद्यार्थीयों के कल्याण के लिए कमेटी को अपने अख्तियारी कोटे में से 5 लाख रुपये की ग्रांट देने का भी एलान किया।इसके बाद कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल, सिकंदर सिंह मलूका, सोहन सिंह ठंडल, संसदी सचिव के डी भंडारी एवं पवन कुमार टीनू, संासद अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री के सलाहकार तीक्षण सूद एवं पंजाब भाजपा के प्रधान कमल शर्मा ने भी समागम दौरान शिरकत की।इस अवसर पर मुख्य तौर पर रामनवमी उत्सव कमेटी के प्रधान विजय चौपड़ा, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, यूथ अकाली दल के देाआबा जोन के प्रधान सरबजोत सिंह साबी, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन गुरचरन सिह चन्नी, अकाली दल आई टी सैल के इंचार्ज परमिंदर सिंह बराड़, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन बलजीत सिंह नीलामहल एवं अतिरिक्त उपायुक्त विकास कुमार अमित उपस्थित थे। 

 

Tags: Bikram Singh Majithia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD