Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

बिहार चुनाव से पूर्व दिल्ली में केजरी, ममता की बैठक

बिहार चुनाव से पूर्व दिल्ली में केजरी, ममता की बैठक
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Sep 2015

Last updated on: Sep 30, 2015, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गैर राजग राज्य सरकारों का एक संयुक्त मोर्चा घोषित करने के क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ एक मंच साझा किया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने कहा कि उनकी बैठक संघीय ढांचे के क्रियान्वयन को गति देने की शुरुआत भर थी। केंद्र सरकार इस ढांचे को नुकसान पहुंचा रही है।ममता ने यहां एक होटल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दिल्ली में उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच जारी तना-तनी के संदर्भ में कहा, "राज्य सरकार के आदेशों को अवैध घोषित करना अच्छा नहीं है.. दिल्ली में और अन्य राज्यों में जो हो रहा है वह सहकारी संघवाद नहीं है। यह एक खतरा है।"ममता ने अपनी सरकार के बारे में कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल उन्हें सूचित किए बगैर निर्णय ले रहे हैं।उन्होंने कहा, "राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल नगर निकाय चुनाव से पूर्व केंद्र सरकार से सुरक्षा बलों के लिए अनुरोध किया, और मुझे बताया तक नहीं गया। वह तो गृहमंत्रालय ने इसके बारे में मुझे सूचित किया। यह एक समानांतर सरकार चलाने का उदाहरण है, जो सहकारी संघवाद नहीं है।"ममता ने आईएएनएस से कहा, "आप इस बैठक से कुछ अच्छे परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। हम सभी बहुत जल्द फिर मिलेंगे।

"केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के 30 आदेशों को उपराज्यपाल नजीब जंग ने अवैध घोषित कर दिया।उन्होंने कहा, "दिल्ली सरकार के 30 सालों के इतिहास में यह पहला मौका है, जब उपराज्यपाल ने 30 आदेशों को रद्द कर दिया। राज्य के मामलों में केंद्र सरकार का हस्तक्षेप उचित नहीं है।"यह बैठक इस लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि बिहार चुनाव महज 15 दिन दूर है।केजरीवाल ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव में व्यस्त होने के कारण बैठक में हिस्सा नहीं ले पाए।त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार भी सहकारी संघवाद पर आयोजित चर्चा के हिस्सा थे, लेकिन सार्वजनिक संबोधन में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया, जिसका नेतृत्व केजरीवाल और ममता ने किया।पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी और मिजोरम के मुख्यमंत्री ललथनहावला भी बैठक में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन पूर्व व्यस्तताओं के कारण वे उपस्थित नहीं हो पाए।

केजरीवाल ने हालांकि आईएएनएस से कहा, "बैठक की तिथि की घोषणा पहले ही कर देना गलती थी। हमने तिथि घोषित कर दी। यह एक गलती थी। हमें सभी मुख्यमंत्रियों से किसी उपयुक्त तिथि के लिए परामर्श करना चाहिए था। मिजोरम के मुख्यमंत्री किसी वित्तीय कार्य में व्यस्त थे, लेकिन पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने हमारे समर्थन में एक बहुत ही जोरदार पत्र लिखा है।"

नीतीश कुमार और ललथनहावला ने भी समर्थन का पत्र भेजा है।केजरीवाल से पूछा गया कि क्या यह देश में कोई धर्मनिरपेक्ष विपक्ष का जुटाव तो नहीं है, उन्होंने कहा, "आप मुख्यमंत्रियों की इस बैठक से कुछ बड़े परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। बिहार चुनाव के बाद हम जल्द ही फिर मिलेंगे।"केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें बैठक के लिए आमंत्रित किया था।उन्होंने कहा, "लेकिन वे विभिन्न कारणों से बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए, जिसमें पूर्व व्यस्तता से लेकर राजनीतिक मजबूरी भी थी।"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी आमंत्रित किया गया था और वह संभवत: इस बैठक में हिस्सा लेने वाले थे। लेकिन सरकारी अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने निमंत्रण का जवाब नहीं दिया है।

 

Tags: ARVIND KEZARIWAL , Mamta Banerji

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD