Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

मेरा एकमात्र उद्देश्य नीतीश को सत्ता से बाहर करना : जीतन राम मांझी

मेरा एकमात्र उद्देश्य नीतीश को सत्ता से बाहर करना : जीतन राम मांझी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 26 Sep 2015

बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनका एकमात्र उद्देश्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करना है। यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सांप्रदायिक करार देना गलत है।राज्य में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले मांझी ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, "अगर एक बार फिर मैं बिहार का मुख्यमंत्री बना, तो बिहार को एक मॉडल राज्य में तब्दील कर दूंगा। 

वर्तमान में नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं।"उनके मुताबिक, यह नीतीश कुमार का दंभ है कि वे मोदी को अपना नंबर वन प्रतिद्वंद्वी मानते हैं।साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नीतीश के नेतृत्व वाली जनता दल (युनाइटेड) के मुंह की खाने के बाद मांझी मई 2014 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन उनके कुछ विवादित फैसलों के कारण नीतीश कुमार को मजबूरन उन्हें फरवरी 2015 में सत्ता से बाहर करना पड़ा और लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की मदद से वह फिर से मुख्यमंत्री बने।

इसके बाद मांझी ने जद (यू) से नाता तोड़कर हम का गठन किया और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से गठबंधन किया।मांझी ने आईएएनएस से कहा, "मुख्यमंत्री बनने के बाद कई नए कदम उठाकर मैंने मिथकों को तोड़ दिया। अगर मैं दोबारा मुख्यमंत्री बनूंगा, तो बिहार को एक विकसित राज्य बनाकर खुद को एक असामान्य मुख्यमंत्री के रूप में साबित करूंगा।"वर्तमान में मेरा एकमात्र उद्देश्य राजद व कांग्रेस के सहयोग से बने महागठबंधन को हराकर नीतीश को गद्दी से उतारना है। 

बिहार के दलितों के बीच आदर्श बनकर उभरे मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार व लालू प्रसाद को हराने के लिए 'हम' भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ हैं।उन्होंने कहा, "मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद नीतीश कुमार ने सबसे पहले मेरे द्वारा लिए गए तमाम फैसलों को रद्द किया, जिसे मैंने संक्षिप्त काल के लिए मुख्यमंत्री रहने के दौरान लिया था।"मांझी ने कहा, "बाद में मेरे विचारों को अपनाते हुए उन्होंने मेरे 34 फैसलों में से 19 को लागू किया। वस्तुत: मैंने कई ऐसे काम किए जो नीतीश कुमार नहीं कर सके थे।"

उन्होंने कहा, "बिहार के लोग लालू और नीतीश को वोट नहीं देने का मन बना चुके हैं और 'हम' सभी 20 सीटों पर चुनाव जीतेगी।"मांझी ने कहा कि वे इस बात से असहमत हैं कि भाजपा एक सांप्रदायिक पार्टी है और धर्मनिरपेक्षता का विरोध करती है। भाजपा को सांप्रदायिक कहना बेईमानी है।लालू ने 1990 के दशक में भाजपा की मदद से सरकार बनाई थी। क्या उस वक्त भाजपा सांप्रदायिक पार्टी नहीं थी? नीतीश कुमार का 17 वर्षो तक भाजपा से नाता रहा। क्या उस वक्त भाजपा सांप्रदायिक नहीं थी?

मांझी ने कहा, "मोदी एक स्वाभाविक व्यक्ति हैं, जो विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोदी सभी काम पार्टी की राजनीति से अलग होकर कर रहे हैं और विकास के लिए सभी राज्यों की मदद कर रहे हैं।"उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ उनका गठबंधन ठीक चल रहा है और उनके लिए भाजपा सांप्रदायिक नहीं है।उन्होंने हालांकि कहा कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की आरक्षण नीति की समीक्षा की अपील का समर्थन करते हैं। वस्तुत: आरक्षण सामाजिक-शैक्षणिक श्रेणी के आधार पर होना चाहिए।

 

Tags: Jitan Ram Majhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD